आगरा में कोरोना संक्रमित 65 वर्षीय जमाती ने तोड़ा दम, मरीजों की संख्या 241 हुई

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शनिवार को कोरोना वायरस के एक और संक्रमित मरीज की मौत हो गई। यह आराग में कोरोना से छठवीं मौत है। दिल्ली निवासी यह मरीज जमाती था। हृदय गति रुकने से उनकी मौत हुई। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि अल्लानूर (65) नई दिल्ली के जाफराबाद निवासी है और आगरा में ठहरे हुए थे। पुलिस ने 5 अप्रैल को एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। उन्हें उच्च रक्तचाप और हृदय रोग की भी परेशानी थी।

Another coronavirus positive patient died in Agra

शनिवार की दोपहर में वह शौचालय में गए थे, वहीं पर गिर गए। सीसीटीवी कैमरे में उनको गिरता देख चिकित्सकीय टीम अंदर गई। लेकिन तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था। उनकी मौत की खबर सीएमओ ने दिल्ली में रहने वाले परिजनों को दे दी है। ताजनगरी में कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या छह हो गई। इनमें तीन महिलाएं थीं। जिले में अब तक कोरोना के 17 मरीज ठीक हो चुके हैं।

वहीं, शनिवार देर रात आई रिपोर्ट के मुताबिक, आगर जिले में 45 और नए मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन सभी को क्वारंटाइन कर उपचार किया जा रहा है। इनसे जुड़े लोगों की भी तलाश की जा रही है। उनके भी टेस्ट कराए जाएंगे। इसी के साथ आगरा शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 241 हो गई है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने इस बात की जानकारी दी। वहीं, उन्होंने बताया कि पारस हॉस्पिटल के साथ अब डॉक्टर मित्तल नर्सिंग होम के संपर्क के मरीज भी चुनौती बन गए हैं।

अब तक 3610 सैंपल लिए जा चुके हैं। 281 पूल सैंपल लिए गए हैं। अब तक कोरोना से तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही डीएम ने दावा किया है कि आगरा में अभी सामुदायिक संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है। कोरोना से बचाव के आगरा मॉडल का बचाव करते हुए डीएम ने कहा कि आगरा में हमने कोरोना पर काफी हद तक काबू पा लिया है। यह संख्या चार-पांच गुना तक हो सकती थी। कोविड-19 के अभी तक की सभी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया गया है, नतीजतन स्थिति काबू में है। आगरा में हॉटस्पॉट की संख्या बढ़ाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:- आगरा में नहीं थम रहा कोरोना का प्रकोप, 45 नए मामले और आए सामने

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+