साड़ी खरीदने गई युवती तो सेल्समैन को दे बैठी दिल फिर शुरू हुई प्रेम कहानी
आगरा। ताजनगरी आगरा में पति द्वारा शराब पीकर झगड़ा करने से परेशान पत्नी ने सेल्समैन के प्यार में पड़कर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद सेल्समैन के साथ मिलकर उसके शव को बक्से में डालकर यमुना में फेंक दिया। घटना के बाद से पुलिस तीन दिन से शव को ढूंढने के प्रयास में जुटी हुई है पर अभी तक कामयाबी नही मिल पाई है। फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

मृतक पति करता था पिटाई
जानकारी के मुताबिक थाना एत्मादुपर के गांव अगवार का रहने वाला हरिओम तोमर चांदी के कारखाने में कारीगर था। काफी समय से वो सिकंदरा के राधा नगर में किराए पर रहता था। 20 साल पहले उसकी शादी बबली नामक युवती से हुई थी। शादी के बाद उनके चार बच्चे ज्योति (12), राशि (10), नमन (05) व गुड्डी (01) हुए थे। हरिओम शराब का आदी था और शराब पीकर बबली की आए दिन पिटाई कर देता था।

सेल्समैन से हो गई दोस्ती
इसी बीच बोदला इलाके के एक कपड़े के शोरूम में साड़ी खरीदने के दौरान पत्नी बबली की सेल्समैन कमल से दोस्ती हो गयी और कुछ दिन बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। बीते तीन नवंबर को अचानक हरिओम लापता हो गया और दूसरे ही दिन चार नवंबर को उसकी पत्नी बबली भी दो बच्चे राशि व गुड्डी के साथ गायब हो गई। शेष दो बच्चे ज्योति और नमन गांव में अपने बाबा के घर थे। जब बेटे से बात नहीं हुई तो पिता राजवीर ने उसकी कई जगह तलाश की। जब वो सिकन्दरा वाले किराए के घर पर आए तो वहां उन्हें ताला लगा मिला।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया
वह सात नवंबर को थाने पहुंचे और बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। छानबीन में पता चला कि जब पत्नी दो बच्चों के साथ गई थी तब पति हरिओम उसके साथ नहीं था। पुलिस पत्नी की तलाश में जुटी थी। छानबीन में पता चला कि उसकी पहचान दहतोरा सिकंदरा निवासी कमल के साथ है और फिर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उन्हें दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पूछताछ में उन्होंने बताया कि हरिओम ने जब बबली को मारा था तो उसके बाद रात में उसने प्रेमी कमल को बुलाया और पति की गला दबा कर हत्या कर दी।

पुलिस शव ढूंढने की कर रही है कोशिश
इसके बाद उन्होंने शव को बक्से में भर कर गांव से बाहर निकाला और ऑटो में रखवाकर रामबाग पहुंचे। यहां से उन्होंने जवाहरपुल से बक्से को फेंक दिया। जानकारी के बाद पुलिस लगातार शव खोजने में जुटी है और इसके लिए उन्होंने पूरा सीन रीक्रिएट करते हुए दोबारा उतने वजन का बक्सा नदी में फेंका पर अभी तक वो शव को बरामद नही कर पाई है। एसएसपी बबलू कुमार के अनुसार शव को ढूंढने के प्रयास किये जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications