आगरा: B.Tec की छात्रा से गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Agra News आगरा। उत्तर प्रदेश के न्यू आगरा में बीटेक की छात्रा से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों की शिनाख्त कर ली है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपी अभी फरार है। आगरा एसएसपी की मानें तो दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Agra police arresed two accused in btech girl student physical attack case

जानकारी के अनुसार, न्यू आगरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती आगरा के एक कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह कंप्यूटर का कोर्स भी कर रही है। मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे स्कूटी से घर लौट रही थी। भगवान टॉकीज चौराहे के पास एक शोरूम के सामने से दो युवकों ने उसे अगवा कर लिया। एक युवक ने उसे धक्का देकर पीछे किया और खुद स्कूटी चलाकर ले गया। दोनों युवक उसे पोइया घाट रोड की ओर ले गए। वहां दो अन्य युवक भी आ गए। चारों ने युवती के साथ गैंगरेप किया। विरोध पर छात्रा के सिर पर डंडों से वार किए। इसके बाद आरोपी पीड़िता को प्रिल्यूड स्कूल के पीछे झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गए।

घटना की सूचना पर न्यू आगरा प्रभारी समेत क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंच गई। छात्रा को लेडी लॉयल भेजा गया। मेडिकल के बाद एसएन में भर्ती कराया गया। जहां उसे प्रथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने रात भर दबिश दी। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि इस घटना में रोहित निषाद और कन्हैया लाल निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकेश और खिन्नी अभी फरार हैं, जिन्हें जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+