नई नवेली दुल्हन ने पति और ससुर को पिलाई नशीली चाय, फिर किया ऐसा काम

नई नवेली दुल्हन ने पति और ससुर को पिलाई नशीली चाय, फिर किया ऐसा काम

आगरा, मई 08: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी हिल जाएंगे। दरअसल, यहां एक नई नवेली दुल्हन ने अपने पति और ससुर को चाय में नशीली गोलियां मिलाकर दे दी। दोनों के बेहोश होने के बाद वो जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो दुल्हन के परिजन को भी थाने बुलाया गया।

Agra News: Looteri Dulhan run away with a jewelry and cash

थाने पहुंचे दुल्हन के परिजनों को भी उसके बारें में कोई जानकारी नहीं थी। फिल्हाल पुलिस ने दुल्हन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। यह पूरा मामला आगरा जिले के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के नगला मोहनलाल का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामलखन (22) का विवाह 15 मार्च को खंदौली के नाऊ का सराय निवासी खुशबू से हुई थी।

खुशबू के माता-पिता पंजाब में काम करते हैं और वह यहां अपने मामा के घर रहती थी। शुक्रवार को पति ने थाना में शिकायत कर कहा कि बुधवार रात को परिवार के लोग शादी समारोह में गए थे। घर पर युवक, उसकी पत्नी और पिता थे। आरोप लगाया कि पत्नी ने उसे और पिता को चाय पिलाई, जिसे पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए। इसके बाद उसकी पत्नी घर से गहने और जेवरात लेकर चली गई। सुबह जागने पर घटना का पता चला।

रामलखन ने बताया कि उसने अपनी पत्नी खुशबू की काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। थाना के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने बताया कि युवती के परिजनों को थाने बुलाया गया। उन्होंने आरोप को गलत बताया। कहा कि बेटी कहीं चली गई है। इस पर युवती की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+