Agra News: आलीशान जिंदगी जी रहा पति निकला 'कंगाल', शादी के बाद सामने आई सच्चाई
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आगरा जनपद में एक पत्नी ने अपने पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। महिला का कहना है कि एक शख्स उसे बड़े-बड़े ख्वाब दिखाकर शादी की।
शादी के बाद पता चला कि महिला जिसको अमीर समझ रही थी और अमीर समझ कर शादी की लेकिन वह गरीब निकला। इस मामले में महिला द्वारा शिकायत किए जाने के बाद पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। पति और उसका परिवार फरार है।

इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती
बताया जा रहा है कि आगरा निवासी की युवती की इंस्टाग्राम के जरिए मुंबई के एक युवक से दोस्ती हुई। युवक ने खुद को मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाला बताया। युवती का कहना है कि उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।
युवक ब्रांडेड कपड़े और जूते पहनकर उससे मिलने आता था। इसलिए लड़की और उसके परिवार को लगता था कि युवक बहुत अमीर है। पीड़िता का कहना है कि फोटो और वीडियो में भी उसका रहन-सहन अमीरों जैसा ही लग रहा था।
उसके बाद युवक द्वारा युवती को शादी का ऑफर दिया गया जिसको योति के घर वालों ने भी स्वीकार कर लिया और 3 महीने पहले दोनों की शादी संपन्न हुई। पीड़िता का कहना है की शादी हो जाने के बाद वह अपने ससुराल गई।
ससुराल में 2 महीने रहने के बाद वह ससुराल से विदा होकर मायके आई। मायके में कुछ दिन रहने के बाद पीड़िता जब ससुराल पहुंची तो पता चला कि उसके ससुराल के सभी लोग गायब थे। पीड़िता ने बताया कि मकान में भी ताला लगा हुआ था।
पता करने पर पता चला कि जो परिवार मकान में रहता था वह परिवार मकान को किराए पर लिया था और परिवार के सभी लोग मकान को छोड़कर जा चुके हैं। सच्चाई सामने आने के बाद युवती हैरान रह गई। उसके बाद उसने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। वहीं इस मामले को लेकर इलाके के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications