'दो पैग के बाद मांगती है फ्लेवर्ड हुक्का', पति ने मना किया तो बीवी ने उठाया ऐसा कदम
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। जी हां...यह महिला को शराब के दो पैग लगाने के बाद फ्लेवर्ड हुक्का की डिमांड करती है। इसके लिए उसे मना किया तो वो नाराज हो गई और मायके पहुंच गई। इतना ही नहीं, महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
हालांकि, जब पुलिस ने पति को बुलाया और दोनों की काउंसलिंग की तो पता चला कि मामला मारपीट का नहीं बल्कि कुछ और था। खबर के मुताबिक, दिल्ली के 32 वर्षीय युवक की शादी 2023 में आगरा की रहने वाली युवती से हुई थी। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे और खुश भी थे। हाल ही में वह अचानक ससुराल छोड़कर आगरा लौट आई।

इसके बाद वह अपने परिवार के साथ पुलिस के पास गई और पति पर रोज मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की और उसके पति को नोटिस जारी कर दिया। साथ ही, उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया। पति से पूछताछ करने पर पता चला कि मारपीट जैसी कोई बात नहीं हुई थी।
इसके बाद मामले को आगे के समाधान के लिए परिवार परामर्श केंद्र को भेज दिया गया। काउंसलिंग सेंटर में काउंसलर सतीश खिरवार ने दोनों पक्षों से निजी तौर पर बात की और फिर उन्हें आमने-सामने बातचीत के लिए बुलाया। महिला के पति ने बताया कि उसे और उसकी पत्नी को शराब पीने का शौक है।
दो पैग शराब पीने के बाद दोनों सिगरेट पीते थे। पर, कुछ समय से उसकी पत्नी सिगरेट की बजाय अलग-अलग खुशबू वाले फ्लेवर्ड हुक्के की डिमांड करने लगी। जब उसने इस नई आदत पर आपत्ति जताई, तो वह गुस्से में घर छोड़कर चली गई और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। उसने बाजार से हुक्का खरीदने की बात कही।
लेकिन, अपनी पत्नी को इसका अधिक सेवन न करने की सलाह दी। उसकी इन्हीं आपत्तियों के कारण झगड़े होने लगे, जिसके कारण वह अपने माता-पिता के घर चली गई और पुलिस में मारपीट की झूठी शिकायत दर्ज कराई। काउंसलिंग सेशन के दौरान दोनों ने अपनी गलतियों को स्वीकार किया और सुलह के लिए सहमत हो गए। साथ ही, शराब और हुक्का छोड़ने की कसम भी खाई।









Click it and Unblock the Notifications