Tajmahal देखने आए पर्यटक को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा, Video वायरल हुआ तो पुलिस ने 5 पकड़े
Agra News Tajmahal: राजधानी दिल्ली से ताजमहल घूमने आगरा आए एक पर्यटक को कुछ बदमाश किस्म के युवकों ने दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा। पर्यटकों के साथ मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ताजमहल घूमने आए पर्यटक के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, तीन अभियुक्त अभी भी फरार है, जिन्हें पुलिस पकड़ने के प्रयास कर रही है। बता दें कि खुद को बचाने के लिए पर्यटक पेठा स्टोर में घुस गया।

लेकिन, बदमाश किस्म के युवकों ने पेठा स्टोर में घुसकर उसे लाठी-डंडों से पीटा। इस दौरान पेठा स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वायरल वीडियो रविवार 16 जुलाई की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली से ताजमहल घूमने आया युवक बसई चौकी क्षेत्र से अपनी गाड़ी से गुजर रहा था।
इस दौरान उसके साथ एक महिला भी कार में मौजूद थी। रविवार को आगरा की परिक्रमा का दिन था, इसलिए सडकों पर अधिक भीड़ थी। इस दौरान शिवम पेठा स्टोर के पास पर्यटक की गाड़ी परिक्रमा करने आए लोगों से टच कर गई। इससे तमतमाए युवकों ने गाड़ी से बाहर निकाल कर पर्यटक को धुन डाला। इस बीच पर्यटक अपनी जान बचाने के लिए पेठा स्टोर में घुस गया।
देखें वीडियो...
इस दौरान बदमाश किस्म के युवाओं ने उसके पीछा नहीं छोड़ा और उसे मारने के लिए दुकान में भी घुस गए। सामने आई सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दबंग किस्म के लोग उसे लाठी-डंडों से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस की ने इसे स्वत: संज्ञान में लेत हुए केस दर्ज कर लिया।
Recommended Video
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि इस मामले में पीड़ित की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने स्वत केस दर्ज कर आरोपियों के शिनाख्त के लिए 3 टीमें लगाईं। सोमवार रात को 5 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। तीन आरोपी अभी फरार हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications