Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Agra: चलती ट्रेन में ससुरालियों को जहर देकर फरार हुई नई नवेली दुल्हन, मचा हड़कंप

इस मामले में सबसे हैरान कर देने वाली बात ये है कि परिवार को जहर देने वाला और कोई नहीं बल्कि वही नई नवेली दुल्हन थी, जिसको ये लोग ब्याह कर लाए थे। दुल्हन परिवार को जहर देने के बाद ट्रेन से उतर कर फरार हो गई।

Agra newly married bride absconded by poisoning her inlaws in a moving train from banaras to jaipur

यूपी के बनारस से जयपुर शादी करके नई नवेली दुल्हन को लेकर जा रहा परिवार जहरखुरानी का शिकार हो गया। लेकिन इस मामले में सबसे हैरान कर देने वाली बात ये है कि परिवार को जहर देने वाला और कोई नहीं बल्कि वही नई नवेली दुल्हन थी, जिसको ये लोग ब्याह कर लाए थे। बताया जा रहा है कि दुल्हन परिवार को जहर देने के बाद बीच रास्ते में ट्रेन से उतर कर फरार हो गई।
वहीं बेहोशी की हालत में पीड़ितों को रामफल का नगला गांव में रेलवे ट्रैक के किनारे उतार दिया गया। रेल कर्मियों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इस संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद सभी यात्रियों को आगरा फोर्ट स्टेशन तक पहुंचाया गया। आगरा कैंट स्टेशन पर आरपीएफ ने उन्हें उनके रिश्तेदारों की मदद से निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

Agra newly married bride absconded by poisoning her inlaws in a moving train from banaras to jaipur

ससुरालियों को जहर देकर नई नवेली दुल्हन ट्रेन से फरार
दरअसल, यह पूरी घटना मरुधर एक्सप्रेस में घटित हुई। मरुधर एक्सप्रेस बनारस से जयपुर की ओर जा रही थी। तभी बेहद ही शातिराना तरीके से नई नवेली दुल्हन ने ट्रेन में सवार उसके ससुरालियों को नमकीन में जहर मिलाकर दे दिया। इसके बाद उसने सभी को बेहोशी की हालत में नगला रामफल गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे उतारा और फिर दुल्हन घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गई। रेलवे कर्मचारियों को इसकी सूचना लगभग 7:10 पर मिली, जिसके बाद उन्हें बेहोशी की हालत में ही आगरा फोर्ट स्टेशन लाया गया। उसके बाद कार्रवाई करते हुए उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Agra newly married bride absconded by poisoning her inlaws in a moving train from banaras to jaipur

Recommended Video

    सीतापुर: जहरखुरानी का शिकार हुआ युवक, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

    शायद शादी से खुश नहीं थी दुल्हन
    आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मरुधर एक्सप्रेस में जहरखुरानी की वारदात की जानकारी लगभग सुबह 7:00 बजे हुई थी। उसके तुरंत बाद रेलकर्मी वहां पहुंच गए थे और उन्हें बेहोशी की हालत में कोर्ट स्टेशन लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब पीड़ित परिवार से वार्ता हुई तो उन्होंने बताया कि वह बनारस से जयपुर जा रहे हैं। वह बारात लेकर गए थे। नई नवेली दुल्हन को साथ लेकर घर जा रहे थे। तभी रास्ते में नई नवेली दुल्हन ने नमकीन में जहर मिलाकर दे दिया और फरार हो गई। ऐसा लगता था कि शायद शादी से नई नवेली दुल्हन खुश नहीं थी, इसीलिए उसने इस घटना को अंजाम दिया गया।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+