दोस्त पर हुआ पत्नी से अवैध संबंध का शक तो खंभे से बांधकर उधेड़ी खाल और कर दिया गंजा
आगरा। बीते सोमवार की शाम को थाना मलपुरा के सिरौली क्षेत्र के सम्मुख नगर में प्रेमी युगल को बिजली के खंभे से बांधकर बुरी तरह पीटने के बाद सर मुड़वाने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को मुक्त करा कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया। बताया जा रहा है कि थाना शाहगंज निवासी मलपुरा क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा महिला के साथ अफेयर था।

पुलिस ने दोनों को छुड़ाया
वहीं पति ने गांव में युवक व उसके साथी को बिजली के खंभे से बांधकर जमकर मारपीट करने बाद उसका सिर मुड़वा दिया और पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को मुक्त करा कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया।

पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामलला दर्ज कर लिया है
दोनों युवकों के साथ लोगों ने खूब बर्बरता की। पहले पीट-पीटकर उनकी खाल उधेड़ दी गई फिर रेजर से सिर गंजा कर दिया। साथ ही धमकी दिया कि अगर इधर दोबारा नजर आए तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। इस पूरे मामले में आरोप सिरौली मोड़ के इंद्रजीत, उसके पिता गंगाराम और भाई श्याम पर है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी ने पहले अपने घर पर बुलाया
उनके घर दबिश दी गई लेकिन तीनों फरार हो गए हैं, जिसके चलते पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। नरीपुरा के रहने वाले युवक ने बताया कि वह इंद्रजीत के साथ दिल्ली की एक कंपनी में काम करता है। एक-दो बार उसके घर जाना हुआ था। सोमवार को इंद्रजीत ने उसे अपने घर बुलाया तो वह अपने दोस्त के साथ पहुंच गया। वहां जाते ही इंद्रजीत ने दोनों को गालियां देना शुरू कर दिया।

खंभे में बांधकर पीटा
इस दौरान उसके पिता और भाई भी आ गए। इंद्रजीत बोला मेरी पत्नी पर तेरी गलत नजर है, तुझे छोड़ूंगा नहीं। इसके बाद हम दोनों को खंभे से बांध दिया और बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। दोनों को गंजा करने के बाद फिर पिटाई करने लगे।












Click it and Unblock the Notifications