पहले की हत्या फिर पत्नी का सिर लेकर फरार हुआ पति

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एतमाउद्दोला थाना क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक महिला का शव उसी के घर मे मिला। महिला की हत्या बड़ी बेरहमी से की गई। महिला का सिर धड़ से अलग किया हुआ था। यह घटना एतमाउद्दोला थाना क्षेत्र के कछपुरा इलाके का है। हत्या का आरोप महिला के पति पर ही लगा है। हत्यारोपी पति ने धड़ से सिर काट कर गायब कर दिया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

agra man did brutally murder of his wife

दरसअल थाना एतमाउद्दोला इलाके के कछपुरा में टीवी मेकेनिक नरेश का परिवार रहता है, जिसकी तीन बेटियां हैं और एक बेटा है। बीती रात पति नरेश ने पत्नी शांति की घर मे रखे लोहे के बांक से गला काटकर हत्या कर दी और बच्चों को कमरे में बंद कर पत्नी शान्ति का सिर लेकर फरार हो गया। पति नरेश ने हत्या करने के बाद घर का फर्श पानी से साफ किया और खून से सने कपड़े बदलकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

मृतका की बड़ी बेटी के मुताबिक नरेश नशे का आदि था। आये दिन पिता मां शांति के साथ मारपीट करता था। बीते रविवार के शाम को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इस घटना के बाद घर मे कोहराम मचा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंः फेसबुक पर चीन में वेटर और गार्ड की नौकरी के वादे पर आगरा में नेपाली युवकों से धोखाधड़ी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+