आगरा: लोगों ने अपने घरों के बाहर लिखा 'यह मकान बिकाऊ है', जानिए वजह
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पलायन की खबरों से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। दरअसल आगरा के सदर थाना क्षेत्र की शहीद नगर कॉलोनी में लोगों ने अपने घरों के बाहर 'यह मकान बिकाऊ है' लिख दिया है। लोगों का कहना है कि आसपास नॉनवेज और शराब की दुकान खुल जाने से उन्होंने काफी परेशानी हो रही है। इन होटल पर आ रहे लोग उनके घरों के सामने कार पार्किंग कर रहे हैं। यहां लड़कियां का भी घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।

जानकारी के अनुसार, आगरा के सदर थाना क्षेत्र की शहीद नगर कॉलोनी में लगभग 50 परिवार परेशान हैं। अमित, मुकेश सिंघल का कहना है कि इन हालात में यहां रहना मुश्किल हो गया है। पार्किंग की कोई जगह नहीं है, न ही शौचालय की व्यवस्था है। होटल में आ रहे लोग घरों के सामने हड्डियां फेंक रहे हैं। कारों के अंदर शराब पीते हैं, कई बार तो बाहर भी बोतल खोल लेते हैं। ये बोतलों को भी घरों के बाहर फेंक जाते हैं। पुलिस और आबकारी विभाग से शिकायत की गई थी लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। इसके बाद ही सभी लोगों ने ये पोस्टर लगाए हैं।

एडीएम सिटी केपी सिंह ने बताया कि शहीद नगर कॉलोनी के लोगों की शिकायत पर शराब की दुकानों के लाइसेंस चेक कराये गये है। फिलहाल प्रशासन द्वारा सभी दुकानों को बंद कराया जा रहा है। पलायन जैसा कोई मामला नहीं है। लोगों से बात भी की जाएगी। उनकी जो समस्या है, उसे दूर किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications