Agra Hotels: आगरा के पर्यटन उद्योग का बड़ा फैसला, इन मेहमानों की होटलों में No Entry, लगे पोस्टर

Agra hotels news: देशभर में पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है। अब इसका असर पर्यटन क्षेत्र में भी नजर आने लगा है। आगरा के होटल व्यवसायियों ने पाकिस्तानी नागरिकों को अपने होटल में ठहरने से मना कर दिया है।

आगरा के प्रमुख इलाकों में होटल मालिकों ने "पाकिस्तानी पर्यटकों के लिए प्रवेश निषेध" जैसे पोस्टर चिपका दिए हैं। ताजगंज क्षेत्र में कई होटलों के प्रवेश द्वार और रिसेप्शन पर भी इस तरह के पोस्टर लगाए गए हैं। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

agra hotels ban for pakistani tourists

होटल कारोबारी सिद्धार्थ अरोड़ा ने कहा कि यह कदम पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी घटनाओं के विरोध में उठाया गया है। उन्होंने साफ किया कि भविष्य में भी पाकिस्तानी नागरिकों को अपने होटल में कमरे नहीं दिए जाएंगे, चाहे फिलहाल वहां कोई रुका हो या नहीं।

नियमानुसार करनी होती है पाकिस्तानी पर्यटकों की सूचना

भारत में नियम के अनुसार किसी भी पाकिस्तानी नागरिक के होटल में ठहरने पर संबंधित थाने को तत्काल सूचना देनी होती है। इसके अलावा उनके वीजा पर स्पष्ट क्षेत्र का उल्लेख होता है जहां वे रह सकते हैं, और ठहरने का कारण भी बताना पड़ता है।

अब आगरा के कई होटलों ने साफ कर दिया है कि वे पाकिस्तानी नागरिकों को अपने होटल में कमरा नहीं देंगे। होटल मालिकों का कहना है कि यह निर्णय पूरी तरह देश की सुरक्षा और भावनाओं के मद्देनजर लिया गया है।

लखनऊ में भी सामने आया नियम उल्लंघन का मामला

इसी बीच लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र से भी होटल प्रबंधन में लापरवाही का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि विराट खंड स्थित एक होटल ने बिना पुलिस को सूचित किए ओमान के पांच नागरिकों को पंद्रह दिन तक ठहराया था।

जांच में गड़बड़ी पाए जाने के बाद होटल मालिक गौरव कश्यप और प्रबंधक आदिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। पुलिस ने मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी है और होटल प्रबंधन की भूमिका को भी खंगाला जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विदेशियों के ठहराव को लेकर सख्त नियम बने हुए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा ताकि भविष्य में कोई चूक न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+