Agra Honor killing: अहमदाबाद से बड़ी बहन की डिलीवरी कराने आए जीजा के सीने में मारी गोली, मौके पर मौत
अपने जीजा को मौत के घाट उतारने से पहले उसने यह भी नहीं सोचा कि उसकी बड़ी बहन एक बच्चे को जन्म देने वाली है और वो अपने होने वाले भांजे को पैदा होने से पहले ही अनाथ कर रहा है।

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के बाद आगरा से भी एक दिल दहला देने वाला ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है, जिसमे सगे साले ने जीजा की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी साला मौके से फरार हो गया। वहीं गोली की आवाज सुनकर जब पड़ोसी इकट्ठे हुए तो इस घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाई ने जीजा को उतारा मौत के घाट
दरअसल पूरा मामला सोमवार देर रात थाना सदर इलाके के रोहता गांव का है। मृतक राज बाड़ी बसेड़ी क्षेत्र का रहने वाला है और रामा थाना जगनेर के तांतपुर इलाके की रहने वाली है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार म्रतक राज अपनी पत्नी रामा के साथ अहमदाबाद रहता था। दोनों ने लव मैरिज की थी। लेकिन क्योंकि दोनों ही आगरा के मूल निवासी थे इसलिए अपनी गर्वभती पत्नी रामा की डिलीवरी के लिए दोनों अहमदाबाद से आकर आगरा अपने एक दोस्त के यहाँ ठहरे हुए थे। वहीं मृतक की पत्नी का सगा छोटा भाई शिवशंकर भी रह रहा था। बताया जा रहा है कि 10 माह पहले हुई दोनों की लव मैरिज से रामा का छोटा भाई नाराज था। इसी नाराजगी के चलते उसके सगे छोटे भाई ने अपने जीजा के सीने में गोली मार दी।

Recommended Video

सोते समय सीने में मारी गोली
पुलिस ने जानकारी देते हुए ये भी बताया कि बीती रात करीब 1 बजे इस वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी शिवशंकर ने जीजा राज के सोते समय सीने में गोली मारी जिससे उसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। गोली मारने के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। चूंकि प्रथम दृष्टया से पुलिस को हत्या का कारण प्रेम विवाह से नाराज वाली बात लग रही है परन्तु घटना की असल वजह की भी पुख्ता पुष्टि की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications