Agra: दो मासूमों को निगल गया भीषण अग्निकांड, हाईटेंशन तारों में शार्ट सर्किट से छप्पर में लगी थी आग
घर के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन में शार्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। इस आग में झुलसकर दो बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं एक चार माह के बच्चे को किसी तरह बचा लिया गया।

उत्तर प्रदेश के आगरा से बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमे एक घर में आग लगने से दो मासूम बच्चियों की जलकर मौत हो गई। वहीं एक चार माह के बच्चे को झुलसने के बावजूद किसी तरह परिजनों द्वारा बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि घर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से उठी चिंगारी से छप्पर में आग लग गई, जिससे यह भयानक हादसा हो गया।

हाईटेंशन तारों में शार्ट सर्किट से लगी आग
बता दें कि पूरी घटना आगरा के बसई जगनेर के करहकी गांव की है। यहां पीड़ित वीरेंद्र के मकान की छत के ऊपर छप्पर बना हुआ है। दोपहर करीब 12 बजे वीरेंद्र के तीन बच्चे 5 वर्षीय वीनेश, 3 वर्षीय कनिका और चार माह का आलोक सो रहा था। इसी दौरान छप्पर के ऊपर से निकलते हाईटेंशन तारों में शार्ट सर्किट से चिंगारी छप्पर पर गिर गई जिससे उसमें आग लग गई।

दो बच्चियों की मौत
देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया और छप्पर के अंदर सो कनिका और विनेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दोनों बच्चियों का छोटा भाई चार माह का आलोक भी झुलस गया है। उसे उसकी छोटी अम्मा संगीता ने किसी तरह बचा लिया। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया है।












Click it and Unblock the Notifications