Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आगरा में मयूर नृत्य देखकर ट्रम्प बोले- गुड एंड ग्रेट, बेटी इवांका ने ताली बजाकर उत्साह बढ़ाया

आगरा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने परिवार के साथ अहमदाबाद से सोमवार शाम 4:15 बजे आगरा पहुंचे। सभी ने यहां ताजमहल का दीदार किया। ट्रंप और मेलानियां दोनों ताज परिसर में डेढ़ किमी घूमे। वहीं, जब वे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर उतरे थे, सैकड़ों की तादाद में मौजूद कलाकारों ने उनका यूपी स्टाइल में वेलकम किया। कई महिला-पुरुष कलाकारों ने मयूर नृत्य किया। मयूर नृत्य को देखकर ट्रम्प ने वेलडन का इशारा करते हुए, 'गुड' और 'ग्रेट' कहकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। उनकी बेटी इवांका ने भी ताली बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

ताजमहल परिसर में डेढ़ किमी घूमे ट्रंप

ताजमहल परिसर में डेढ़ किमी घूमे ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ताजमहल में पत्नी की मौजूदगी में विजिटर बुक पर संदेश भी लिखा। विजिटर बुक में उन्होंने लिखा कि- ये इमारत समय से परे है। ये भारत की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने ताजमहल में विजिटर बुक में 'थैंक्यू इंडिया' भी लिखा।

यहां आने वाले तीसरे अमेरिकी राष्ट्रपति

यहां आने वाले तीसरे अमेरिकी राष्ट्रपति

ताजमहल देखने के बाद ट्रंप अमेरिका के तीसरे ऐसे राष्ट्रपति बन गए, जो ताजमहल देखने आगरा आए। अपने दो दिन के भारत दौरे पर सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सबसे अहमदाबाद पहुंचे। उसके बाद उन्होंने प्यार की निशानी 'ताज महल' देखने के लिए आगरा की उड़ान भरी। उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया और अन्य लोगों ने भी ताज का दीदार किया।

Recommended Video

    US President Agra visit: Donald Trump ने किया ताज का दीदार | वनइंडिया हिंदी
    3 हजार कलाकारों ने प्रस्तुति दीं

    3 हजार कलाकारों ने प्रस्तुति दीं

    प्रशासिनक अधिकारियों ने बताया कि, ट्रंप के स्वागत के ​लिए आगरा में खेरिया एयरपोर्ट से होटल अमर विलास तक 21 पॉइंट बनाए गए। इन पॉइंट्स पर मथुरा और लखनऊ के 3000 कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इन पॉइंट पर चार कैटेगिरी में चरकुला नृत्य, वम नृत्य, लोक नृत्य, पाई डंडा, फरुबाई और धोबिया लोकनृत्य की अलग अलग प्रस्तुतियां दिखाई गईं।

    16 हजार गमलों में लगाए गए फूल

    16 हजार गमलों में लगाए गए फूल

    आगरा में पूरे रुट पर उद्यान विभाग की तरफ से 16 हजार गमलों में फूल लगाए गए। 16 चौराहे लाइव प्रस्तुती के लिए बिल्कुल तैयार किए गए। देर शाम तक अमेरिकी राष्ट्रपति यहां टहलने रुके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+