Agra: शर्मनाक! रास्ते में गाड़ी रोक कर लिए मृत वृद्ध महिला के अंगूठे के निशान, वीडियो हुआ वायरल
इस वायरल वीडियो में एक कमलादेवी नामक मृत वृद्ध महिला के अंगूठे से वसीयतनामा किया जा रहा है। कमलादेवी कार की बैक सीट पर पड़ी हुई हैं और एक व्यक्ति कुछ कागजों पर उनके अंगूठे के निशान लेने में लगा हुआ है।

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमे एक मृत वृद्ध महिला के अंगूंठों के निशान वसीयतनामे पर लिए जा रहे हैं। हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि यह सब मृत महिला को अस्पताल ले जाने के बहाने से रास्ते में गाड़ी रोक कर किया जा रहा था। हालांकि इस महिला की मौत 8 मई 2021 को हुई थी लेकिन इस कारनामे का वीडियो अब सामने आया है। वहीं मृत वृद्धा के धेवते जितेंद्र ने कुछ लोगों पर हत्या और दुकान व मकान हड़पने का आरोप लगाया है।

मृत वृद्धा के अंगूठे से वसीयतनामा, वीडियो वायरल
थाना सदर बाजार के सेक्ला जाट निवासी जितेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 मई 2021 को उनकी नानी कमला देवी की मृत्यु हो गई थी। वहीं उनके नाना की मृत्यु उनकी मृत्यु से पहले ही हो गई थी। नाना-नानी की अब कोई संतान नहीं थी। जिसके चलते उनकी मृत्यु हो जाने के बाद उनके जेठ के पुत्र बैजनाथ और अंशुल अस्पताल ले जाने का बहाना कर उन्हें घर से ले गए थे।
इस दौरान उन्होंने रास्ते में ही कार को रोका और वकील को बुलाकर मृत नानी के अंगूठे के निशान लगवा कर वसीयतनामा कराकर संपत्ति को हड़प लिया। जिसकी शिकायत जितेंद्र ने थाना प्रभारी सदर बाजार को 21 मई 2022 में की थी। वहीं जितेंद्र का आरोप है कि इस मामले में पुलिस द्वारा किसी पर कोई कार्यवाही अभी तक नहीं की गई है।
कमलादेवी करती थी हस्ताक्षर
Recommended Video

बता दें कि जितेंद्र के पास हाल ही में एक वीडियो आया जिसमे यह घटना साफ़ साफ़ कैद हो गई है। जितेंद्र का कहना है कि उसकी नानी के जेठ के पुत्र बैजनाथ और उनके लड़के काफी समय से कमलादेवी से उनकी वसीयत अपने नाम करने का दबाव बनाते थे, जिसका कमलादेवी विरोध भी करती थी। जितेंद्र ने बताया कि कमलादेवी की अकस्मात् मौत के बाद उनका दाह संस्कार भी आनन-फानन में कर दिया था। साथ ही उन्होंने बताया कि कमलादेवी हस्ताक्षर करती थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि शिकायत के बाद भी किसी अधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है।












Click it and Unblock the Notifications