आगरा: BSNL अधिकारी वीरेंद्र की हत्या में पुलिस ने पत्नी-प्रेमी को पकड़ा, पूछताछ में हुआ ये खुलासा

आगरा. उत्तर प्रदेश में आगरा के वीरेंद्र कुमार हत्याकांड मामले में पुलिस ने वीरेंद्र की पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में हत्यारोपी पत्नी भावना ने कुबूला कि उसके कपिल नाम के शख्स के नाजायज ताल्लुकात थे। यह बात वीरेंद्र को पता चल गई थी। वीरेंद्र ने भावना को पीटा। उसके बाद गुस्से में भावना उसे छोड़कर कपिल के पास दिल्ली चली गई। जहां दोनों ने वीरेंद्र को ठिकाने लगाने की साजिश रची।

Agra: BSNL JTO veerendra kumar Murder Case, Wife And Lover arrested

पुलिस के अनुसार, भावना और कपिल के अलावा तीसरा आरोपी मनीष है। मनीष कपिल का दोस्त है। इन तीनों को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां सुनवाई के बाद तीनों को 21 जनवरी तक जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि, पूछताछ के वक्त घबराए हुए थे। मनीष रोते हुए कह रहा था कि मैं दोस्ती में फंस गया।

उधर, पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद की है। भावना का कहना है कि, भावना और वीरेंद्र की शादी साढ़े चौदह साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। कपिल के साथ प्रेम-प्रसंग के सवाल पर भावना ने कहा कि वीरेंद्र मेरी तारीफ नहीं करता था। जबकि, फेसबुक पर जब भी वह फोटो डालती थी तो कपिल लाइक करता था। इसी तरह दोनों करीब आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+