UP: सवा घंटे में 47 कॉल और अंजलि की हो गयी हत्या, बेटी की भूमिका जान उड़ जाएंगे होश

Agra News: आगरा में हुई अंजलि बजाज की हत्या मामले में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस की छानबीन में पता चला कि अंजलि की बेटी भी इस हत्या में शामिल थी।

सवा घंटे में 47 कॉल
पुलिस की छानबीन में पता चला कि जिस दिन उसकी हत्या हुई थी उस दिन उसके मोबाइल पर सवा घंटे में 47 बार कॉल आई हुई थी। यह कॉल किसी और की नहीं बल्कि उसकी बेटी की थी। बेटी ने ही उसे बुलाया था।

agra

मैं जा रही हूं, मिलना है तो आ जाओं
प्रखर ने अंजलि की बेटी को इस कदर प्यार में फंसाया था कि वो अंधी हो चुकी थी। उसके प्यार में वह ऐसी पागल हो गयी थी कि उसने अपनी मां की हत्या करने की योजना में कातिल का भरपूर साथ दिया। उसने ही मां को फोन करके बुलाया था और यह कहा था कि मैं जा रही हूं, अगर आखिरी बार मिलना है तो आ जाओं।

ऐसे हुई हत्या
अंजलि की हत्या की साजिश लगभग बीस दिन पहले ही रची जा चुकी थी। प्रखर अपनी प्रेमिका व अंजलि पर मिलने का दबाव बना रहा है। अंजलि की बेटी ने उसे बताया कि मां मिलने से रोक रही है। वह हमें मिलने नहीं देगी। इसी के बाद से अंजलि को रास्ते से हटाने का प्लान तैयार हुआ।

अंजलि के बाद उसके पति की हत्या करने की थी साजिश
प्रखर की नजर अपनी प्रेमिका की दौलत पर थी। वह अपने माता- पिता की इकलौती संतान है। प्रखर अंजलि की हत्या करने के बाद उसके पति की भी हत्या करना चाहता था।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
अंजलि को रास्ते से हटाने के लिए बेटी भी तैयार हो गयी थी। इसके लिए प्रखर ने अपने गांव से दोस्त को बुला लिया। सात जून को अंजलि की बेटी दोपहर में निकल गयी। उसने मां को फोन करके कहा कि अगर आखिरी बार मिलना है तो आ जाओं। उसने लाइव लोकेशन भी भेज दी। प्रखर और शीलू जंगल में जा चुके थे। वह अंजलि के आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही अंजलि जंगल में पहुंची प्रखर ने उसे पीछे से पकड़ लिया। उसके दोस्त शीलू ने चाकू से कई बार वार किया। जिससे वह जमीन पर गिर गयी। पुलिस ने इसके बाद से जांच शुरु की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+