Taj Mahal: आगरा नगर निगम ने ASI को भेजा नोटिस, कहा- 15 दिन में जमा करें टैक्स
आगरा नगर निगम ने ताजमहल को गृहकर, जलकर और सीवर कर करीब 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का नोटिस भेजा है। इस टैक्स को जमा करने के लिए एएसआई को 15 दिन का समय दिया गया है।

taj mahal agra: दुनिया के सातवें अजूबों में शुमार आगरा का ताजमहल (taj mahal) इन दिनों चर्चाओं में है। चर्चा की वजह है कि आगरा नगर निगम ने ताजमहल को 01 करोड़ से अधिक का गृहकर, जलकर और सीवर कर का एक नोटिस भेजा है। ताजमहल को जो नोटिस भेजा गया है उसके मुताबिक, संपत्ति कर लगभग 1.40 लाख रुपए है और जल कर लगभग 1 करोड़ रुपए है।
पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को भेजे गए इस नोटिस में टैक्स को जमा करने के लिए केवल 15 दिन का समय दिया गया है। अगर 15 दिन में टैक्स जमा नहीं किया जाता है तो ताजमहल को जब्त करने की चेतावनी दी गई है। बता दें, यहां सबसे बड़ी हैरानी की बात तो यह है कि ताजमहल समेत देश के सभी स्मारक नगर पालिका एक्ट में गृहकर से मुक्त किए गए हैं।
तो वहीं, ताज समेत किसी भी स्मारक में पानी और सीवर का कोई कनेक्शन ही नहीं है। ऐसा पहली बार हुआ है कि आगरा नगर निगम ने गृहकर और जलकर के नोटिस पुरातत्व विभाग के नाम पर भेजे हैं। इस बबात एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद् राज कुमार पटेल ने मीडिया से बातचीत में बताया,
नगर निगम के ताजगंज जोन ने एएसआई को ताजमहल के जल कर और गृहकर के लिए एक नोटिस जारी किया है। संपत्ति कर लगभग 1.40 लाख रुपये है। तो वहीं, जलकर, जलमूल्य और सीवर कर के रूप में 1 करोड़ रुपये का बिल भेजा है। एएसआई के अधिकारियों के अनुसार, हाउस टैक्स का एक नोटिस एत्माद्दौला स्मारक को भी भेजा गया है।
Recommended Video

संरक्षित स्मारक एत्माद्दौला को यह नोटिस एत्माद्दौला फोरकोर्ट के नाम से भेजा गया है। हालाकिं, उन्होंने कहा कि ताजमहल और एत्माद्दौला राष्ट्रीय स्मारक है और यह केंद्र और राज्य सरकार की संपत्ति है। उन्होंने संभावना जताई कि नगर निगम द्वारा टैक्स गणना के लिए लगाई गई एजेंसी की गलती से ऐसा हुआ होगा।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग में अधीक्षक डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि ताजमहल और एत्माद्दौला के संबंध में भेजे गए नोटिस का जवाब देकर स्थिति स्पष्ट की जाएगी। इस बाबत सहायक नगर आयुक्त सरिता सिंह ने बताया कि साईं कंस्ट्रक्शन कंपनी को गृह कर गणना की जिम्मेदारी दी गई है। गूगल मैपिंग के चलते कुछ जगह गड़बड़ी पता चली है। इसकी जांच करायी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications