40 कावंड़ियों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में आगरा हाईवे पर ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी, 4 की मौत
आगरा। यूपी में आगरा के थाना सैयां के सिकंदरपुर से होकर गुजर रहे हाईवे पर ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 40 कांवड़िए सवार थे। इस हादसे में 4 कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा घायल हो गए। चश्मदीदों ने बताया कि ट्रक तेज रफ्तार में दौड़ रहा था, उसने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मारी। इस घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इसी दौरान एसपी पश्चिमी ने बताया एक ट्रक के अंदर एटा से आगरा की तरफ गाड़ी आ रही थी। पीछे से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर जिन लोगों की मौत हो गई थी। जबकि और 2 लोगों की अस्पताल में मौत हो गई।

एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। उस व्यक्ति का आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। जिस ट्रक ने टक्कर मारी थी, पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। जबकि, उसका ड्राइवर वहां से फरार हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications