REEL बनाते समय चली गई युवक की जान, पास में बैठे थे दोस्त लेकिन बचा नहीं पाए, देखें Video
lost his life while making REEL: मौजूदा समय में युवाओं के सिर पर रील बनाकर वायरल होने का नशा साफ देखने को मिलता है। इस दौरान कुछ लोग वायरल होने के लिए ऐसा वीडियो बनाते हैं कि उनकी जान चली जाती है।
पुलिस द्वारा भी लगातार ऐसे लोगों को जागरूक करने के साथ ही कार्रवाई भी की जा रही है। बावजूद इसके युवाओं के सर से रील बनाने का नशा नहीं उतर रहा है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद से सामने आया है।

आगरा जनपद में रील बनाने के चक्कर में एक युवक लोहे की जाल से नीचे गिर गया। घटना के बाद उसके साथ के लोग उसे अस्पताल लेकर के गए। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है।
जाली उठाया और गिर गया नीचे
दरअसल, यह पूरा मामला आगरा जनपद के ताजगंज थाना अंतर्गत नमक मंडी स्थित जौहरी प्लाजा का बताया जा रहा है। यहां पर 20 वर्षीय आसिफ नामक एक युवक चांदी के कारखाने में चांदी के आभूषण बनाने का काम करता था।
शनिवार को सुबह में वह कारखाने के बाहर अपने दोस्तों के साथ मौजूद था। बताया जा रहा है कि इस दौरान वह अपने दोस्तों के साथ स्लो मोशन में रील बना रहा था। आसिफ का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आसिफ धीरे-धीरे आता लोहे की जाली को उठाता है। जाली उठते समय उसका पर अचानक फिसल जाता है। फिसलने के बाद आसिफ लोहे की जाली के अंदर चला जाता है और नीचे गिर जाता है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उसके समीप जाली पर ही उसका एक दोस्त बैठा है। इसके अलावा एक दोस्त बगल में बैठकर मोबाइल चला रहा है। तीसरा युवा भी है जो खड़ा होकर मोबाइल चला रहा है। इसके अलावा एक युवक आसिफ का वीडियो रिकॉर्ड करता है।
इसी दौरान आसिफ एफ धीरे-धीरे चलते और जाली पर आकर रुक जाता है। उसके बाद वह जाली उठाने जाता है और अचानक पैर फिसलने के बाद वह नीचे गिर जाता है। नीचे गिरने के बाद वहां मौजूद उसके दोस्त दौड़ते हैं। हालांकि उसकी जान नहीं बच पाती है।
देखें Video-
बताया जा रहा है कि इस मामले में कारखाने के लोगों द्वारा उसके परिजनों को सूचना दिया गया। सूचना मिलने के बाद परिजन कारखाने में पहुंचे और पुलिस को सूचना दिए बगैर उसके शव को कब्जे में लेकर अपने घर चले गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications