बीवी के साथ टहल रहे व्यापारी को घसीट ले गई बोलेरो, 3 किमी दूर मिली लाश

Agra news, आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा जनपद के थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा भदरौली में तड़के तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो गाड़ी ने व्यापारी को रौंद दिया। व्यापारी की लाश बोलेरो के साथ तीन किलोमीटर तक घिसटती गई। आनन-फानन में पुलिस ने गाड़ी का पीछा कर शव बरामद कर घेराबंदी की और बोलेरो गाड़ी के साथ तीन युवकों को दबोच लिया।

बोलेरी की चपेट में आया व्यापारी

बोलेरी की चपेट में आया व्यापारी

पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कस्बा भदरौली के निवासी प्रेम शंकर गुप्ता अपनी पत्नी विमलेश के साथ रोजाना की तरह सोमवार तड़के टहलने के लिए निकले। वह टहलकर पत्नी के साथ वापस आ रहे थे कि आगरा बाह मार्ग पर आगरा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो गाड़ी ने व्यापारी को अपनी चपेट में ले लिया।

तीन किलोमीटर दूर मिली लाश

तीन किलोमीटर दूर मिली लाश

व्यापारी का शव बोलेरो के बंपर में उलझ कर घिसटता हुआ चला गया। व्यापारी की पत्नी की चीख-पुकार सुनकर अन्य व्यापारी एकत्रित हो गए। तत्काल आनन-फानन में पुलिस ने बोलेरो गाड़ी का पीछा किया और अन्य थानों की फोर्स को कंट्रोल रूम से सूचना दी। वहीं व्यापारी के शव को आगरा बाह मार्ग पर 3 किलोमीटर दूर गांव चोसिन्गी पुरा कनेरा के पास पुलिस और ग्रामीणों ने बरामद किया। व्यापारी को टक्कर मारकर भाग रही बोलेरो गाड़ी का पीछा कर थाना बासौनी पिनाहट पुलिस ने घेराबंदी की और बघरैना मार्ग पर तीन युवकों को गाड़ी के साथ दबोच लिया।

पुलिस ने गाड़ी समते तीन को दबोचा

पुलिस ने गाड़ी समते तीन को दबोचा

पुलिस उन्हें बासौनी थाने ले गई। ग्रामीणों के अनुसार टक्कर मारने वाली बोलेरो गाड़ी बघरैना गांव के पास खराब हो गई थी जिसे वह दूसरी गाड़ी से खींच रहे थे तभी पुलिस ने दबोच लिया। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने व्यापारी की मौत पर पुलिस चौकी के सामने जमकर हंगामा किया, सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष शेर सिंह ने परिजनों और ग्रामीणों को समझा कर कार्रवाई का आश्वासन देकर व्यापारी के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मार्च में होनी थी बड़े बेटे की शादी

मार्च में होनी थी बड़े बेटे की शादी

वहीं पकड़े गये युवकों और बोलेरो गाड़ी के के खिलाफ तहरीर लेकर कार्रवाई की गई है। वहीं व्यापारी के परिजनों में कोहराम मच गया है। व्यापारी के दो पुत्री और दो पुत्र हैं। बड़े पुत्र भोला की 9 मार्च को शादी थी, जिससे शादी वाले घर में मातम छा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+