स्टेट बैंक काउंटर से बच्चा कैसे ले उड़ा नकदी का बंडल, वीडियो में देखिए

Agra news, आगरा। यूपी में आगरा में किरावली बैंक प्रबंधन की लापरवाही से काउंटर पर रखी नगदी सरेआम पार हो गयी। भीड़भाड़ भरे परिसर में घटना होने से हड़कंप मच गया। कस्बा स्थित एसबीआई परिसर में रोजाना की तरह बैंकिंग कार्य चल रहा था। इसी दौरान सुबह लगभग 10 बजे कस्बे का एक व्यापारी अपना कैश जमाकर चला गया। काउंटर पर तैनात कर्मी सतेंद्र कुमार जैन ने उक्त नगदी को अपने पीछे के हिस्से में काउंटर पर ही रख दी। इसी दौरान, 10 बजकर 28 मिनट पर दो किशोर उम्र के लडकों ने बैंक में प्रवेश किया।

दो लड़के बैंक में घुसे

दो लड़के बैंक में घुसे

इनमें एक लड़का हालातों की निगरानी पर लग गया जबकि दूसरा लड़का चुपचाप कोषागार की तरफ के दरवाजे को खोलकर सतेंद्र कुमार के काउंटर के पीछे आ गया। चैंबर मैं घुसकर सतेंद्र को चकमा देकर उसने नगदी से भरा बंडल उठाया और चुपचाप निकल गया। उसके साथ आया लड़का भी उसके पीछे ही परिसर से बाहर निकल गया। थोड़ी देर बाद सतेंद्र की निगाह बंडल की जगह पर पड़ी तो उसके होश उड़ गये।

सीसीटीवी में दिखी चोरी

सीसीटीवी में दिखी चोरी

अगल-बगल के काउंटर पर जानकारी की तो कोई सुराग नहीं मिला। आनन-फानन में सीसीटीवी फुटेज खंगाली गयी तो उसमें सारा माजरा निकल आया। सूचना पाकर मौके पर थाना पुलिस पहुंची। परिसर का बारीकी से मुआयना करने के बाद फुटेज से जानकारी हासिल की गयी। लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। किशोरों द्वारा उड़ाये गये नगदी के बंडल में पांच लाख रुपये थे।

खुलासे के लिए टीम का गठन

खुलासे के लिए टीम का गठन

वहीं इतनी बड़ी घटना होने के बाद बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लग गये हैं। बताया जाता है कि इस बैंक में आये दिन घटनायें हो रही हैं। इससे पहले अनेकों ग्राहकों के साथ घटनायें घट चुकी हैं। क्षेत्राधिकारी अछनेरा नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि घटना का संज्ञान लिया गया है। खुलासे के लिये टीम गठित कर दी गयी हैं। बैंक प्रबंधन की लापरवाही की भी जांच की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+