UP: बेरहमी से हत्या कर अलमारी में छिपा दी नौ साल की बच्ची की लाश, ऐसे खुला राज
यूपी के आगरा में नौ साल की बच्ची की हत्या कर उसका शव अलमीरा में छुपा दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसी खबर आयी है जो रोगंटे खड़े कर देने वाली है। यहां एक युवक ने नौ साल की बच्ची को घर में अकेला पा उसकी हत्या कर दी और लाश रजाई में छिपाकर अलमारी में रख दी। पुलिस ने छानबीन कर शव बरामद किया। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली नौ साल की बच्ची अपने माता- पिता व भाई के साथ पिछले दस सालों से किराए के मकान में रह रही थी। सोमवार को पिता मजदूरी करने गए थे, मां झाडू पोछा करने निकली थी। घर पर नौ साल की बेटी और उसका छोटा भाई था। मां जब घर लौटी तो बेटी कहीं नजर नहीं आई। मां ने तलाश की पर वह मिली नहीं। फिर मां ने किराएदार सनी से पूछा कि बेटी को कही देखा है तो उसने बताया कि वह बाजार गयी है। शाम को पिता भी लौटे। बेटी का कही पता न लगने पर माता- पिता ने पुलिस को जानकारी दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरु की तो शक की सुई किराएदार सनी पर घुमी। सनी को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर नौ साल की बच्ची का शव उसके घर की अलमारी से बरामद किया गया। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की गयी है। रात दो बजे के करीब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि बच्ची का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। हत्यारे सनी को हिरासत में ले लिया गया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications