आगरा: 100 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

आगरा, 14 जून: आगरा के फतेहाबाद में सोमवार की सुबह चार साल का एक मासूम खेलते वक्त 100 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीण बच्चे को रस्सी की सहायता से निकालने में जुटे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन को शुरू किया। बताया जा रहा है कि पिछले तीन घंटों से बच्चा बोरवेल में फंसा है।

4 year old child fell into a borewell in agra rescue operation is underway

Recommended Video

    Agra में खेलते-खेलते 100 फीट गहरे Borewell में गिरा 4 साल का मासूम, रेस्क्यू जारी | वनइंडिया हिंदी

    जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह चार साल का शिवा खेलते-खेलते बोरवेल में जा गिरा। घरवालों ने उसे खोजना शुरू किया तो बोरवेल से रोने की आवाज आई, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे के रोने की आवाज बीच-बीच में आ रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए आर्मी और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। मौके पर डॉक्टरों की टीम भी पहुंची है, ताकि बोरवेल में ऑक्सीजन की सप्लाई करवाई जा सके।

    बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले इस बोरवेल से पाइप निकालकर छोटेलाल के परिजनों ने दूसरे बोरवेल में डाल दिए थे, लेकिन इस बोरवेल के गड्ढे को बंद करना भूल गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+