आगरा में 120 परिवार ने किया मतदान का बहिष्कार, घर-घर जाकर चिपकाए पोस्टर
Agra news, आगरा। शहर के बीचोबीच स्थित मालवीय कुंज कॉलोनी के लोगों ने इस बार मतदान का बहिष्कार करने की ठान ली है। यहां हर घर के दरवाजे पर मतदान का सपरिवार बहिष्कार करने के पोस्टर चस्पा किये हुए हैं। पूछताछ में यहां के निवासियों ने बताया कि उनके बाप-दादा पाकिस्तान से आये थे और सरकार ने यहां शरणार्थियों के लिए कॉलोनी बनवाई थी। नो प्रॉफिट नो लास की तर्ज पर बनी कॉलोनी का किराया 20 रुपये रखा गया था जबकि उस समय दो रुपये में कोठी किराए पर मिल जाती थी। उसका कारण यह था कि सरकार ने लिखित में कहा था की जैसे ही मकानों की कीमत की रकम पूरी हो जाएंगी तो किरायेदार के नाम मकान की रजिस्ट्री कर दी जाएगी पर ऐसा नहीं हुआ।

1971 में सरकार का देश आया और 5 हजार रुपये जमा कर के मकान की रजिस्ट्री कराने को कहा गया।मकान की कीमत से ज्यादा किराया दिया जा चुका है पर अभी तक मकान मिलना तो दूर उल्टा नगर निगम ने किराया 50 हजार बकाया और उस पर दो लाख का ब्याज मिला कर ढाई ढाई लाख के इस्टीमेट भेज दिए हैं।
घरों के आगे सीवर का पानी भरने सड़के खराब होने जैसे समस्याएं यहां हर घर के बाहर हैं।तमाम नेता ,अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद भी उनकी कोई मदद नहीं मिली तो उन्होंने चुनाव बहिष्कार का फैसला ले लिया।
ये भी पढ़ें: इटावा: फैक्ट्री में अवैध रूप से बनाए जा रहे थे हथियार, पुलिस और क्राइम ब्रांच ने भंडाफोड़ कर 3 को दबोचा












Click it and Unblock the Notifications