Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इटावा: फैक्ट्री में अवैध रूप से बनाए जा रहे थे हथियार, पुलिस और क्राइम ब्रांच ने भंडाफोड़ कर 3 को दबोचा

Etawah News, इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में मुखबिर की सूचना पर पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने छापेमारी कर अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने असलाह फैक्ट्री से असलाह बनाने वाले तीन लोग गिरफ्तार किये हैं। असलाह फैक्ट्री से भारी मात्रा में अवैध हथियार और हथियार बनाने के औजार बरामद हुए हैं।

illegal gun factory caught by police and crime branch

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गुरुवार को सुबह थाना सिविल लाइन पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि लायन सफारी की बाउंड्री के पीछे जंगली क्षेत्र में कुछ लोग अवैध हथियार बनाने का कारोबार कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने बताई हुई जगह की घेराबंदी की और पुलिस को वहां पर कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए।

पुलिस ने तीनों संदिग्ध व्यक्तियों कल्लू उर्फ पिंकू,राजीव माथुर और राजेश कुमार को हिरासत में लेकर शस्त्र फक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने फैक्ट्री से चार तमंचे एक अधबना तमंचा और कारतूस समेत असलहा बनाने के उपकरण बरामद किये हैं। एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम को दस हजार रूपये का नगद पुरस्कार दिया है।

ये भी पढ़ें: कानपुर की जीत में 45% युवा-महिला वोटर निभाएंगे सबसे बड़ी भूमिका, सारी पार्टियों की नजर इन्हीं पर

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+