रिपोर्ट: भारत में 7.3 फीसदी आबादी के पास क्रिप्टोकरंसी

नई दिल्ली, 12 अगस्त। कोरोना महामारी के दौरान विश्व भर क्रिप्टोकरंसी में निवेश अभूतपूर्व दर से बढ़ा है. संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (UNCTAD) की नई रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान भारत में भी क्रिप्टोकरंसी में निवेश करने वालों की संख्या बढ़ी है. रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 7.3 फीसदी लोगों के पास डिजिटल करंसी है. संयुक्त राष्ट्र की व्यापार और विकास संस्था यूएनसीटीएडी ने कहा कि 2021 में क्रिप्टोकरंसी रखने वाली आबादी की हिस्सेदारी के लिहाज से 20 शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में से 15 विकसित देशों की अर्थव्यवस्थाएं थीं. इस लिस्ट में 12.7 प्रतिशत के साथ यूक्रेन शीर्ष पर है.
यूएनसीटीएडी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि साल 2021 में डिजिटल करंसी रखने के मामले में दुनिया के शीर्ष 20 देशों में भारत सातवें स्थान पर है. रिपोर्ट में कहा गया कि यूक्रेन के बाद रूस में 11.9 फीसदी आबादी के पास डिजिटल करंसी है. वेनेजुएला में 10.3 फीसदी, सिंगापुर में 9.4 फीसदी और अमेरिका में आठ फीसदी से अधिक लोगों के पास क्रिप्टोकरंसी है.
क्रिप्टोकरंसी भारत में करीब दस साल पहले आ गई थी और तभी से सरकार की इस नई मुद्रा व्यवस्था पर टेढ़ी नजरें रही हैं. 2018 में तो केंद्रीय बैंक ने क्रिप्टोकरंसी को बैन ही कर दिया था. दो साल पहले देश के सुप्रीम कोर्ट ने यह बैन हटा दिया था और तब से भारत में क्रिप्टोकरंसी का बाजार तेजी से बढ़ा है. शोध संस्था चेनालिसिस के मुताबिक जून 2021 तक एक साल में ही भारत का क्रिप्टोकरंसी बाजार 650 फीसदी बढ़ चुका था जो वियतनाम के बाद दूसरी सबसे ज्यादा वृद्धि थी.
इसी साल आम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्रिप्टो और एनएफटी को वर्चुअल डिजिटल संपत्ति के तहत लाने का ऐलान किया था और इससे होने वाली कमाई पर 30 फीसदी का टैक्स लगा दिया था. यहीं नहीं एक फीसदी टीडीएस अलग से लगाया गया था.
खाक हो गए हैं क्रिप्टोकरंसी में लगे 10 खरब डॉलर, दिवालिया हुईं बड़ी-बड़ी कंपनियां
साल 2022-23 के बजट में भारत सरकार ने अगले साल मार्च से पहले डिजिटल रुपया शुरू करने की भी बात कही थी. वित्त मंत्री ने बताया था कि डिजिटल रुपया ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित होगा.
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का रुख क्रिप्टोकरंसी के खिलाफ रहा है. इसी साल फरवरी में आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने क्रिप्टोकरंसी के खिलाफ लोगों को चेताया था. उन्होंने कहा था, "निजी क्रिप्टोकरंसी मैक्रो-इकोनॉमिक्स और वित्तीय स्थिरता के लिए बड़ा खतरा हैं. निवेशकों को इस बात को दिमाग में रखना चाहिए कि वे अपने खतरे पर निवेश कर रहे हैं."
ईडी के निशाने पर क्रिप्टोएक्सचेंज
पिछले दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जनमाई लैब प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों में से एक के ठिकानों की तलाशी ली थी. ये निदेशक क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज वजीरएक्स का मालिक है. ईडी ने 64 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक बैलेंस को फ्रीज करने का आदेश दिया था.
Source: DW
-
Pakistan Petrol Price Hike: पाकिस्तान में फूटा पेट्रोल बम! एक झटके में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम जनता बेहाल -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी












Click it and Unblock the Notifications