बेनी की बदजुबानी, गोधरा के हत्यारे को बनाएंगे पीएम या शहीद के चिराग राहुल को
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले ही नेताओं के बदजु बानी शुरि हो गई है सत्ता पक्ष विपक्ष पर तीखे प्रहार कर रहा है। एक-दूसरे को नीचा दिखाने की होड़ में वो अपनी भाषा की मर्यादा तक को भूल जाते है।
सियासी बदजुबानी की नई मिसाल पेश की है केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने। ऐसे तो उनकी येदजुबानी कोई नयी बात नहीं है। आए दिन अपनी टिप्पणियों को लेकर वो चर्चा में बने रहते है। इस बार उनके निशाने पर आए बीजेपी की चुनाव कमेटी की कमान संभाल रहे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी। उन्होंने इशारों ही इशारों में नरेंद्र मोदी को हत्यारा बताया है।

यूपी के गोंडा में बेनी ने एक कार्यक्रम में शि रकत करने आए बेनी ने इशारे-इशारे में कहा कि बीजेपी हत्यारे को प्रधानमंत्री के लिए उमीदवार बनाने जा रही है। अभी उनके यहां लड़ाई है। हमारे यहां शहीदों के चिराग राहुल गांधी को मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री के लिए तय कर दिया है। जनता से सवाल करते हुए बेनी बाबु ने कहा कि ये आपको तय करना है कि गोधरा के हत्यारे को पीएम बनायेंगे या शहीदों के चिराग राहुल गांधी को।
राहुल और गांधी परिवार का गुणगान करते हुए बेनी ने कहा कि सोनिया जी प्रधानमंत्री बन सकती थीं पर त्याग दिया। इंदिरा और राजीव देश के लिए शहीद हो गये। अब इस शहीद परिवार का एक चिराग है राहुल गांधी। अब ये आप पर निर्भर करता है कि आप शहीद के चिराग को प्रधानमंत्री बनाते है या फिर गोधरा का हत्यारे को।
वहीं यूपी की प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए बेनी प्रसाद व र्मा ने कहा कि उनसे एक प्रदेश संभाला नहीं जा रहा है और वो प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे है।












Click it and Unblock the Notifications