भाजपा के पीएम उम्मीदवार का फैसला जल्द, पर घोषणा अभी नहीं
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संसदीय समिति के सदस्य थावरचंद्र गहलोत ने कहा है कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम का निर्णय जल्द हो जाएगा, मगर उन्होंने उस नाम का खुलासा नहीं किया।
भाजपा की प्रादेशिक विशेष बैठक में हिस्सा लेने भोपाल आए गहलोत ने मंगलवार को संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम पर पार्टी जल्द निर्णय ले लेगी। जब उनसे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सवाल किया गया तो उनका जवाब था कि किसके नाम पर फैसला होगा, कहना ठीक नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम पर चर्चा होगी। इससे पहले राज्य सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री बाबू लाल गौर ने कहा कि मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने से राज्य में भाजपा को लाभ होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications