मुजफ्फरनगर हिंसा: मुलायम ने बुलाई आपात बैठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शनिवार को भड़की हिंसा के बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया ने अब कमान अपने हाथों में ले ली है। मुलायम ने रविवार को अपने आवास पर पश्चिमी उप्र के नेताओं और आला अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात पर विचार विमर्श किया। मुलायम के आवास पर हुई बैठक में पश्चिमी उप्र के कई नेता पहुंचे। बैठक में बड़े नेताओं के अलावा खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल थे। बैठक में सूबे के प्रमुख सचिव जावेद उस्मानी, प्रमुख गृह सचिव आर एम श्रीवास्तव ने भी हिस्सा लिया।

Muzaffarnagar violence: Mulayam Singh Yadav warns Akhilesh and his officials

सपा सूत्रों के मुताबिक मुलायम ने पश्चिमी उप्र से आए नेताओं और विधायकों को वहां के हालात पर नजर रखने की हिदायत दी और कहा कि सभी लोग अपने -अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था कायम करने की कोशिश करें। जिले में किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था जल्द से जल्द बहाल की जाए।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में मुलायम ने मुजफ्फरनगर में फैली हिंसा पर काफी दुख जाहिर किया और कहा कि सरकार के लिए यह काफी चिंता का विषय है। इस तरह की घटनाओं को हर हाल में रोका जाना चाहिए।

सूबे के राज्य मंत्री शाहिद मंजूर ने बैठक के बारे में बताते हुए कहा कि बैठक में पश्चिमी उप्र के नेताओं को सपा प्रमुख ने बुलाया था। खासतौर पर मुजफ्फरनगर में जारी हिंसा पर चर्चा की गई। नेताजी ने कहा कि सभी लोग अपने क्षेत्रों में जुटे रहें।

विपक्ष द्वारा राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने की मांग के बारे में मंजूर ने कहा, "ऐसे समय में विपक्ष का काम सुझाव देने का होता है। यह समय किसी तरह से वहां शांति व्यवस्था कायम करने का है।"

मंजूर से यह पूछे जाने पर कि बैठक में मौजूद आला अधिकारियों को क्या दिशा निर्देश दिया गया, तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, मुलायम सिंह ने आला अधिकारियों के साथ बैठक की है लेकिन उसमें क्या हुआ इसकी जानकारी मुझे नहीं है।

उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरनगर में जारी हिंसा में अभी तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है और 35 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+