नरेंद्र मोदी की तरह मेरा भी एक सपना है: शशि थरूर
इंदौर। कांग्रेस नेता और केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन कि 'वह प्रधानमंत्री बनने का सपना नहीं देखते है, पर कहा है कि मेरा भी मोदी की तरह ही एक सपना है कि वह भारत के प्रधानमंत्री कभी न बने। ऐसे में मुझे लगता है कि मोदी और मेरा सपना एक ही जैसा है।
यह बात थरूर ने उस सवाल के जवाब में कही, जिसमें उनसे मोदी के कथन का जिक्र किया गया कि मोदी का कहना है कि वह पीएम नहीं बनना चाहते हैं, बल्कि 2017 तक गुजरात के लोगो की सेवा करना चाहते हैं।

मध्यप्रदेश के इंदौर में शैक्षिक समारोह में शामिल होने गये शशि थरूर ने कहा प्रदेश सरकार को आईआईटी के विकास की तरफ ध्यान देना चाहिए। शशि थरूर केंद्र में मानव संसाधन विकास मंत्री हैं।












Click it and Unblock the Notifications