'लाल किले' से जनता को संबोधित करेंगे नरेन्द्र मोदी
रायपुर। बीजेपी को लोकसभा चुनाव के बाद केन्द्र की सत्ता पर काबिज करने के लिए जी-जान से जुटे गुजरात के मुख्यमंत्री और बीजेपी के अघोषित पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी अब लाल किले से लोगों को संबोधित करने वाले है, लेकिन लाल किला देश की राजधानी दिल्ली का नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर का होगा। भले ही देश के प्रधानमंत्री बनकर दिल्ली के लाल किला से देश की जनता को संबोधित करने का मोदी का सपना अभी दिल्ली दूर हो, लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनकी मुराद को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली इस रैली की सजावट लाल किले के तर्ज पर करके उनके सपने को पूरा करने की जुगत कर रहे है।
7 सितंबर को नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह की विकास यात्रा को संबोधित करने के लिए यहां आ रहे है। मोदी की इस रैली को लेकर बीजेपी काफी उत्साहित है। अंबिकापुर में बीजेपी की एक विशाल रैली को संबोधित करने वाले मोदी को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह साफ तौर पर देखा जा सकता है। हलांकि मोदी पहले ही साफ कर चुके है कि वो पीएम बनने का ख्बाव नहीं देख रहे है, लेकिन बीजेपी उन्हें अपना हथियार बना चुकी है।

बीजेपी मोदी को सामने रखकर सत्ता की कुर्सी पाना चाहती है। ऐसे में उन्हें पीएम की पूर्वानुभूति करवाने के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके लिए लाल किले के तर्ज पर रैली की सजावट कर रहे है। इस खास लाल किले को बनाने के लिए कोलकाता और राजस्थान के कारीगर दिन रात मेहनत कर रहे हैं। बांस, बल्लियां, थर्माकोल और कपड़े से तैयार लालकिला दिल्ली के लाल किले जैसा ही नजर आएगा। अंबिकापुर के पीजी कॉलेज के मैदान में लाल किले का निर्माण करीब-करीब पुरा हो चुका है।
इस लाल किले के साउंड सिस्टम का जिम्मा महाराष्ट्र के टेक्नीशियन को दिया गया है, जबकि मंच और साज सज्जा व्यवस्था अंबिकापुर जिला प्रशासन देख रहा है। इस लाल किले को बनाने के लिए 500 कारीगर और दूसरे टेक्नीशियनइस की टीम लगी हुई है। लाल किले से भाषण देकर मोदी छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।












Click it and Unblock the Notifications