देखें- खबरें अब तक, देश दुनिया और मनोरंजन जगत की
हमें फिल्मी हस्तियों को पूजना पसंद : अनुभव सिन्हा
नई दिल्ली | फिल्मकार अनुभव सिन्हा कहते हैं कि हिंदी फिल्मों के दर्शक आज भी फिल्म स्टार्स को भगवान की तरह पूजते हैं। लेकिन सिन्हा को खुशी है कि फिल्मों की नई शैलियां अपने तरीके से सिनेमाघरों में प्रवेश कर रही हैं।
गोपाल कांडा को अंतरिम जमानत
नई दिल्ली | एक पूर्व विमान परिचारिक की आत्महत्या के मामले में आरोपी हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा को गुरुवार को दिल्ली की एक अदालत ने विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत दे दी।

पाकिस्तानी परमाणु हथियारों की सुरक्षा के प्रति अमेरिका आश्वस्त
वाशिंगटन | अमेरिका ने पाकिस्तान के अपने परमाणु हथियारों की सुरक्षा के वादे का स्वागत किया है।
बिहार में नक्सलियों ने की किसान की हत्या
हाजीपुर | बिहार के वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को संदिग्ध नक्सलियों ने एक संपन्न किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि मृतक काफी समय से नक्सलियों की हिटलिस्ट में था।
तीसरी बार मां बनेंगी स्टेफनी
लास एंजेलिस | गायिका ग्वेन स्टेफनी और उनके पति गेविन रोजडेल जल्द तीसरे बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं।
फुकुशिमा संकट : बर्फ की दीवार का परीक्षण शीघ्र
टोक्यो | फुकुशिमा दाइची परमाणु संयंत्र से रिसाव को रोकने के लिए जापान सरकार शीघ्र ही परिसर के चारों ओर 'बर्फ की दीवार' बनाने के लिए परीक्षण शुरू करेगी। सरकारी अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की।
मिला क्यूनिस ने सगाई की
लास एंजेलिस | हॉलीवुड अभिनेत्री मिला क्यूनिस ने अभिनेता एस्टन कचर के साथ सगाई की ली है। क्यूनिस और कचन की सगाई खबर हॉलीवुड में आग की तरह फैल गई, जब क्यूनिस को अनामिका अंगुली में सोने की एक पतली अंगूठी पहने देखा गया।
2017 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहना चाहते हैं मोदी
गांधीनगर | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार माने जा रहे मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि वह 2017 तक गुजरात की सेवा करना चाहते हैं।
अभिनय को '24' के अगले संस्करण के निर्देशन की उम्मीद
नई दिल्ली | टीवी धारावाहिक '24' का निर्देशन कर रहे फिल्मकार अभिनय देव को आशा है कि अंतर्राष्ट्रीय टीवी धारावाहिक '24' के अगले संस्करण के निर्देशन के लिए भी उनसे संपर्क किया जाएगा।
बॉक्स ऑफिस के नंबरों तक सीमित नहीं फिल्म निर्माण : फरहान
मुंबई | अभिनेता और फिल्मकार फरहान अख्तर का मानना है कि कमाई, किसी फिल्म की सफलता का एक पैमाना हो सकती है, लेकिन फिल्म निर्माण का काम बॉक्स ऑफिस के नंबरों तक ही सीमित नहीं है। फरहान की फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' ने पिछले दिनों देशभर के सिनेमाघरों में जबरदस्त कमाई की है।
आसमां जहांगीर ने हत्या के षड्यंत्र की जांच की मांग की
इस्लामाबाद | पाकिस्तान की मानवाधिकार कार्यकर्ता आसमां जहांगीर ने पाकिस्तान सरकार से मांग की है कि वह एक अग्रणी अमेरिकी अखबार में छपी इस खबरों की जांच कराए कि देश की खुफिया और सैन्य सेवा के अधिकारियों ने उनकीहत्या की साजिश रची थी।
सीआईएसएफ जवान ने की खुदकुशी
लखनऊ | उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान राज्य सरकार के थर्मल पावर की सुरक्षा में तैनात था।
महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ करने वाला इंस्पेक्टर निलंबित
लखनऊ | राजधानी लखनऊ में महिला पुलिसकर्मी से थाने के अंदर छेड़छाड़ करने और उसके हाथ पर आई लव यू लिखने वाले आरोपी इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है।
कनाडा का व्यापार घाटा दोगुने से अधिक
ओटावा | कनाडा का व्यापार घाटा जुलाई महीने में दोगुने से अधिक हो गया। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक आयात बढ़ने और निर्यात घटने के कारण ऐसा हुआ।
2017 तक गुजरात की सेवा करूंगा : मोदी
गांधीनगर | मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि उनकी 2017 तक गुजरात के लोगों की सेवा करने की योजना है।
दुष्कर्म पीड़िता का विवाह आरोपी के बेटे से करने का फरमान
जयपुर | राजस्थान की एक जाति पंचायत ने एक छह वर्षीया दुष्कर्म पीड़ित बच्ची का विवाह आरोपी के आठ वर्षीय लड़के से कराने का फरमान जारी कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
हैदराबाद में ऑटोरिक्शा चालकों का बंद जारी
हैदराबाद | आंध्र प्रदेश के हैदराबाद और सिंकदराबाद में लगभग एक लाख ऑटोरिक्शा चालकों और छोटे सामानों का परिवहन करने वाले वाहनों के चालकों ने दूसरे दिन गुरुवार को भी बंद जारी रखा। बंद के कारण लोगों को कहीं आने-जाने में काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
भाजपा के मुजफ्फरनगर बंद का मिलाजुला असर
लखनऊ | उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के कवाल क्षेत्र में हुई दो हत्याओं के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई ने गुरुवार को जिले में बंद का ऐलान किया है। दोपहर तक भाजपा के बंद का मिलाजुला असर देखा गया। बाजारों में भी माहौल शांतिपूर्ण बना हुआ है। पुलिस की ओर से भी जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
घड़ी का नया अवतार गैलेक्सी गीयर
सियोल | नए-नए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ चलन से हटती जा रही घड़ी ने अपने वजूद को बचाए रखने के लिए इन्हीं उपकरणों के साथ मेल-मिलाप कर एक नया अवतार ले लिया है। ये है घड़ी जैसी दिखने वाली गैलेक्सी गीयर, जिसे आप घड़ी की तरह कलाई में पहन सकते हैं। समय देख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर मोबाइल की तरह इसका उपयोग करते हुए किसी को फोन कर सकते हैं या एसएमएस भेज सकते हैं।
सीनेट समिति का फैसला ओबामा की कठिन राह का संकेत
वाशिंगटन | अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के सीरिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के प्रस्ताव पर जिस तरह सीनेट की विदेश समिति में विभाजन देखा गया उससे साफ है कि इस प्रस्ताव पर कांग्रेस में ओबामा को कड़ी परीक्षा का सामना करना होगा।
बीमा पॉलिसी घोटाले में इंदौर में सीबीआई के छापे
इंदौर | मध्य प्रदेश के इंदौर में युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस में हुए पॉलिसी घोटाले के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक बार फिर 15 से ज्यादा स्थानों पर दबिश दी है। जिनके यहां दबिश दी गई है वे फर्जी पॉलिसी भुगतान कारोबार के हिस्सेदार रहे हैं।
सीनेट समिति का फैसला ओबामा की कठिन राह का संकेत
वाशिंगटन | अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के सीरिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के प्रस्ताव पर जिस तरह सीनेट की विदेश समिति में विभाजन देखा गया उससे साफ है कि इस प्रस्ताव पर कांग्रेस में ओबामा को कड़ी परीक्षा का सामना करना होगा।
बीमा पॉलिसी घोटाले में इंदौर में सीबीआई के छापे
इंदौर | मध्य प्रदेश के इंदौर में युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस में हुए पॉलिसी घोटाले के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक बार फिर 15 से ज्यादा स्थानों पर दबिश दी है। जिनके यहां दबिश दी गई है वे फर्जी पॉलिसी भुगतान कारोबार के हिस्सेदार रहे हैं।
समीक्षा बैठक बेअसर, प्रभावितों तक नहीं पहुंच रही राहत सामग्री
लखनऊ | उत्तर प्रदेश के जिन 15 जिलों में बाढ़ की वजह से सबसे अधिक तबाही मची है, उन जिलों में प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री नहीं पहुंच पा रही है। मंत्रियों की समीक्षा बैठक और कड़े दिशा-निर्देशों के बावजूद कई जिलों में लोगों को राहत एवं खाद्य सामग्री के लिए तरसना पड़ रहा है। इस बीच प्रशासन का दावा है कि प्रभावितों के बीच राहत सामग्री का वितरण समुचित तरीके से किया जा रहा है।
वंजारा के पत्र के मुद्दे पर राज्यसभा स्थगित
नई दिल्ली | राज्यसभा में गुरुवार को जनता दल (युनाइटेड) और समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसदों द्वारा गुजरात पुलिस के जेल में बंद अधिकारी डी.जी. वंजारा द्वारा गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लिखे पत्र का मुद्दा उठाते हुए हंगामा करने के बाद सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।
मदर टेरेसा की पुण्यतिथि पर प्रार्थना सभाएं आयोजित
कोलकाता | महानगर कोलकाता में गुरुवार को हजारों लोगों ने मदर टेरेसा की 16वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शहर में जगह-जगह प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं।
बिहार के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना
पटना | राजधानी पटना सहित बिहार के अधिकांश इलाकों में गुरुवार सुबह मौसम साफ रहा। हालांकि मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
बिहार में बाढ़ से लाखों प्रभावित, अभियंताओं के अवकाश रद्द
पटना | बिहार के 38 जिलों में से 20 जिलों में बाढ़ से हालात और बिगड़ गए हैं। गंगा, पुनपुन, बूढ़ी गंडक और बागमती कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इधर, अपादा प्रबंधन विभाग का दावा है कि राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं। राज्य में बाढ़ से 59 लाख की आबादी प्रभावित है जबकि इसमें मरने वालों की संख्या 176 पर पहुंच गई है।
वियतनाम में बाढ़ से 8 की मौत
हनोई | वियतनाम में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम आठ लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
मध्य प्रदेश में उमस बढ़ी
भोपाल | मध्य प्रदेश में गुरुवार को आसमान साफ होने से तेज धूप निकली है, जिसकी वजह से उमस बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले समय में राज्य में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।
सांस्कृतिक रूप से हिंदू हैं गोवा के कैथोलिक : पर्रिकर
पणजी | मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने यहां कहा कि गोवा के कैथोलिक सांस्कृतिक रूप से हिंदू हैं और सांस्कृतिक अर्थो में भारत एक हिंदू राष्ट्र है।
दिल्ली में मौसम साफ
नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
लाल रंग की बिकीनी में नजर आईं एलेसैंड्रा
लास एंजेलिस | सुपर मॉडल एलेसैंड्रा एमब्रोसियो को उनके पुरुष मित्र जेमी माजुर के साथ सप्ताहांत में मौज-मस्ती करते देखा गया। एलेसैंड्रा ने लाल रंग की बिकीनी पहन रखी थी।
इराक हिंसा में 25 मरे
बगदाद | इराक के मध्य और उत्तरी क्षेत्रों में विस्फोट और गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 25 लोग मारे गए जबकि 17 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
काबुल में 2 आतंकवादी ढेर
काबुल | काबुल में गुरुवार तड़के एक मस्जिद पर हुए हमले में दो आतंकवादी मारे गए जबकि तीन आम नागरिक घायल हुए।
सीरिया मुद्दे पर सीधी बातचीत से कतरा रहा अमेरिका : रूस
मास्को | रूसी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को अमेरिका पर सीरिया के ताजा घटनाक्रम पर रूस से सीधी बातचीत से लगातार कतराने का आरोप लगाया है।
शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी
मुंबई | देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.28 बजे 494.84 अंकों की तेजी के साथ 19,062.39 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 163.45 अंकों की तेजी के साथ 5,611.55 पर कारोबार करते हुए देखे गए।
उप्र में उमस का दौर बरकरार
लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों मे गुरुवार सुबह से ही उमस का माहौल है। पिछले दो दिनों से बारिश न होने की वजह से धूप में तीखापन आ गया है और उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।
ट्वर्क नृत्य सीख रहे हैं विलियम
लास एंजेलिस | गायिका माइली साइरस के एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवार्ड कार्यक्रम में प्रस्तुति के बाद ऐसा लगता है कि अचानक ट्वर्क नृत्य चलन में आ गया है। गायक विलियम ने खुलासा किया कि वह इन दिनों ट्वर्क नृत्य का प्रशिक्षण ले रहे हैं।
कुत्ते पालना चाहते हैं कॉवेल
लास एंजेलिस | संगीत सम्राट सिमोन कॉवेल लंदन लौटकर अपने घर पर दो नए पालतू कुत्ते पालने के बारे में विचार कर रहे हैं।
बॉस्केटबॉल टीम के शेयर बेचेंगे जे जेड
लास एंजेलिस | संगीतकार और गायक जे जेड बॉस्केटबॉल टीम ब्रूकलीन नेट्स के 500,000 डॉलर के अपने शेयर नीलाम करने वाले हैं।
बाल्डविन ने सीखा चुप रहना
लास एंजेलिस | हॉलीवुड अभिनेता एलेक बाल्डविन कहते हैं कि उन्होंने चुप रहना सीख लिया है। अब वह कुछ भी बोलने से पहले ध्यान रखते हैं कि किस जगह कौन सी बात बोलनी है या क्या नहीं बोलना है।
केरी ने बदली अपनी सोच
लास एंजेलिस | हॉलीवुड अभिनेत्री केरी वाशिंगटन कहती हैं कि उन्होंने अपने करियर को नई दिशा देने के लिए फैशन के प्रति अपने नजरिये और सोच को बदला।












Click it and Unblock the Notifications