मैं ऐसा हिन्दु नहीं जो तलवार से मुसलमानों को काटे: मनोहर पार्रिकर

पणजी। बीजेपी में जहां मोदी के नाम की लहर चल रही है वहीं बीजेपी के एक मुख्यमंत्री ऐसे भी है जो अपने आपको मोदी से बेहतर मानते है। जी हां गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्र‌िकर अपने आपको मोदी ने बेहतर मान रहे है। अंग्रेजी अखबार 'न्यूयार्क टाइम्स' को दिए अपने एक इंटरव्यू में पार्रिकर ने कहा क‌ि "वो उग्र ह‌िंदू नहीं हैं जो तलवार न‌िकालकर मुसलमानों को मारने लगे।" मोदी का नाम लिए बिना ही पार्रिकर ने उनपर निशाना साधा।

इंटरव्यू में गोवा के मुख्यमंत्री ने बातों ही बातों में मोदी निशाना साधा तो कई बातों को लेकर साफ भी दी। अपने आप को परफेक्ट ह‌िंदू बताते हुए पार्रिकर ने कहा कि वो उग्र राष्ट्रवादी ह‌िंदू नहीं है। पार्रिकर ने गोवा के ईसाईयों का पक्ष लेते हुए कहा कि ईसाई भी ह‌िंदू ही हैं। मनोहर पर्र‌िकर ने देश का संस्कृति का हवाला देते हुए कहा कि गोवा में बसने वाले कैथोल‌िक ईसाई सांस्कृत‌िक रूप से ह‌िंदू ही हैं। इसी संदर्भ में भारत भी एक ह‌िंदू राष्ट्र है।

manohar parrikar

धर्म को बेहद ही न‌िजी मामला मानते हुए पार्रिकर ने कहा कि मेरे सरकार चलाने से इसका कोई नाता नहीं है। वह एक परफेक्ट ‌ह‌िंदू हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मेरा काम प्रभावित हो जाए। हिन्दु धर्म का ज्ञान देते हुए उन्होंने कहा कि हिन्दुओं की प्रवृत्ति हमला करने की नहीं होती। जो सच्चा ह‌िंदू होता है वो क‌िसी पर हमला नहीं करता।

वहीं गुजरात दंगों पर भी बोलते हुए पर्र‌िकर ने कहा कि क‌िसी एक आदमी पर इसकी ज‌िम्मेदारी नहीं डाल सकते हैं, लेकिन अगर मैं मोदी की जगह पर होता तो गोधरा कांड के बाद स्थितियों को बेहतर ढ़ंग से संभाल लेता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+