यूपी: शामली में संप्रदायिक बवाल, आगजनी और पथराव
शामली। उत्तर प्रदेश में संप्रदायिक दंगों में एक और बढ़ोत्तरी हो गई। सूबे के शामली जिले के मोहल्ला तिमरसा में सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट के बाद शामली शहर के हालात बेकाबू हो गये और दो संप्रदाय के लोग आमने सामने आ गये। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी और आगजनी हुई जिसमें बहुसंख्यक वर्ग के तीन मकानों को आग के हवाले कर दिया गया। इतना ही नहीं तीन वाहनें भी जलकर खाक हो गईं। इस बवाल में दोनों तरफ से दर्जनों लोगों के घायल होने की भी खबर है।
शहर में दहशत का माहौल है और धारा 144 का ऐलान कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शामली कोतवाली के मोहल्ला हाजीपुरा निवासी सागर नगरपालिका में संविदा सफाई कर्मचारी है। मंगलवार को करीब 4 बजे वो मोहल्ले में सफाई का काम कर रहा था। आरोप है कि उसी दौरान संप्रदाय विशेष के दर्जन भर लोग आये और उसे मारपीट कर बेहोश कर दिया। स्थानीय लोगों ने उसे आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसस घटना की सूचना पूरे शहर में आग की तरह फैल गई और शहर के सभी बाजार बंद हो गए। सफाईकर्मियों के साथ ही लोगों की भीड़ कोतवाली पहुंची और कोतवाली प्रभारी आरएन सिंह यादव का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की माग की। इसी दौरान भीड़ कोतवाली से निकलकर शिव चौक पर पहुंच गई। गुस्साई भीड़ ने हंगामा-प्रदर्शन करते हुए एक बुलेरो कार पर डंडे बरसाकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हुसंख्यक वर्ग के तीन मकानों को आग के हवाले कर दिया गया। तीन वाहनों में भी आग लगा दी। दोनों तरफ से कईं लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही भारी पुलिसबल मौके पर पहुंच गई और बेकाबू होते हालात को काबू में किया। घटना के बाद शहर में साप्रदायिक तनाव बन गया है। पूरे शहर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications