चीन: पांच साल के छोटू ने उड़ाया विमाान
बीजिंग। चीन में एक पांच साल के बच्चे ने बीजिंग के एक पार्क में 35 मिनट तक विमान उड़ाया। जिसके बाद उसके नाम सबसे कम उम्र में विमान उड़ाने का रिकॉर्ड दर्ज हो सकता है। ग्लोबल टाइम्स के अनुसार पांच वर्ष के हे याइड ने 31 अगस्त को बीजिंग के वाइल्ड लाइफ पार्क में 35 मिनट के लिए उड़ान भरी। जिसमें हे याइड ने 35 किमी की दूरी तय की।
हे याइड के पिता हे लीशेंग अपने बेटे को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और वर्ल्ड रिकार्ड एशोसिएशन से प्रमाण पत्र दिलाने के लिए वीडियो क्लिप तैयार कर रहे हैं। जिनका कहना है कि मैं चाहता हूं कि मेरा बेटा विमान उड़ाकर बहादुर बने।

इसके पहले भी 2012 में इसी बच्चे का वीडियो इंटरनेट पर काफी लोकप्रिय हुआ था जब उसे हिमपात के दौरान अर्द्धनग्न अवस्था में दौड़ते हुए दिखाया गया था। बच्चे के पिता को विश्वास है कि हे याइड को सबसे कम उम्र में विमान उड़ाने का गौरव प्राप्त होगा।












Click it and Unblock the Notifications