कश्मीर का सबसे पुराना आतंकी और हिजबुल का कमांडर तालिब लाली गिरफ्तार
श्रीनगर। इंडियन मुजाहिद्दीन का किंगपिन यासीन भटकल की गिरफ्तारी के बाद आज सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के एक शिर्ष कमांडर को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा बलों ने कमांडर के अलावा उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हिजबुल कमांडर का नाम तालिब लाली है और वो कश्मीर का अबतक का सबसे पुराना जीवित आतंकी माना जा रहा है। सुरक्षा बलों ने उसे एक छोटे मुठभेड़ के बाद जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर से 40 किमी दूर उसके गृहनगर अजस से गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों को जानकारी मिली थी कि हिजबुल का शिर्ष कमांडर तालिब लाली यहां मौजूद है और आतंकी गतिविधियों की फिराक में है। सूचना पाकर सुरक्षा बलों ने आज सुबह अजस इलाके की घेराबंदी कर दी और सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया। सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लाली पिछले 15 सालों से सक्रिय था और विभिन्न पदों से होता हुआ वह घाटी में हिजबुल मुजाहिद्दीन के शीर्ष लोगों में शामिल हो गया था।













Click it and Unblock the Notifications