भारत में आसमां को क्यों मारना चाहता था पाकिस्तान?
नयी दिल्ली। पाकिस्तान की सरजमीं आवाज बुंलद करने वाली महिलाओं को कुचलने के लिए हर संभव कोशिश में लगा है। महिलाओं की शिक्षा के लिए लड़ रही मलाला युसूफजई पर तालिबानियों ने हमलाकर उसकी आवाज को दफन करने की कोशिश की तो अब मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को मारने की साजिश का खुलासा हुआ है।
दरअसल एक खुलासे में ये बात सामने आई है कि पाकिस्तान की मशहूर मानवाधिकार कार्यकर्ता असमा जहांगीर को पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी मारने की फिराक में थे। पाक सेना ने असमा की हत्या की योजना उनकी भारत यात्रा के दौरान बनाई थी और इस यात्रा के दौरान उन्हें मारने की कोशिश भी की थी।

मान वाधिकार कार्यकर्ता आस मा जहांगीर को मारने की पूरी तैयारी पाक सेना ने कर ली थी, लेकिन ऐन मौके पर उन की ये साजिश नाकाम हो गई। अमेरिकी मीडिया की एक रिपोर्ट में हुए इस खुलासे के बाद एकबार फिर से पाक के चहरे से नाकाब उठ गया है।
अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की खुफिया एजेंसियों को इस साजिश का समय रहते पता चल गया था। अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट ने इस खुलासा से संबंधित खबर उपने अखबार में चापी है। उन्होंने ये खबर सीआईए के पूर्व कर्मचारी एडवर्ड स्नोडेन से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर छापी है। अखबार के मुताबिक पाकिस्तान की सेना ने मानवाधिकार कार्यकर्ता असमां जहांगीर पर हमले की साजिश रची थी, लेकिन इ ससे पहले की पोक सेना उनकी हत्या कर पाती, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को इसकी भनक लग गई थी और साजिश नाकाम कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications