जेल के बैरक नंबर 1 में चटाई पर सोये 5000 करोड़ के मालिक आसाराम
जोधपुर | आध्यात्मिक गुरु आसाराम बापू राजस्थान में दो दिनों के कारावास के दौरान ठीक से सो नहीं पाए और काफी बेचैनी में रात काटी। आसाराम को एक नाबालिग के यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया था। न्यायालय द्वारा आसाराम (72) को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के फैसले के बाद फिलहाल उन्हें जोधपुर केंद्रीय कारावास में रखा गया है। उन पर जोधपुर के पास अपने आश्रम में एक 16 वर्षीया बालिका के यौन उत्पीड़न का आरोप है। सूत्र ने बताया कि जेल में आसाराम को बैरेक में रखने के बजाय एक अलग कोठरी में रखा गया है। रात भर आसाराम मच्छरों से परेशान रहे।
सूत्र ने बताया कि आसाराम जेल की कोठरी में चटाई पर सोए। उन्होंने पहले कोठरी में गंगाजल का छिड़काव किया। जेल में कुछ कैदियों ने उनकी जरूरतों की देखरेख का काम संभाला। आसाराम को जेल में दूध और फल उपलब्ध कराए गए। जब उन्होंने आम कैदियों को मिलने वाला खाना खाने से मना कर दिया, तब उनके लिए दलिया बनवाया गया। हालांकि जेल प्रशासन ने इस बात से इनकार किया है कि आसाराम को विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। जेल के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें आम कैदी की तरह ही रखा गया है और कोई विशेष सुविधा नहीं दी जा रही है।
इस बीच, आसाराम ने यह कहते हुए जमानत की अर्जी दाखिल की कि पुलिस ने गलती से उन पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है, जो गैर जमानती मामला है। आसाराम को मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित उनके आश्रम से गिरफ्तार किया गया था। वहीं आसाराम को उनके सेल में अकेले रखा गया है और उन्हें बिस्तर व गद्दा मुहैया कराया गया है। मालूम हो कि आसाराम पर एक किशोरी के यौन उत्पीड़न का आरोप है। आसाराम (72) को मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित आश्रम से गिरफ्तार किया गया और सोमवार को उन्हें जोधपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ग्रामीण) मनोज व्यास की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
आसाराम को बैरक नंबर 1 में रखा गया है और उन्हें बाहर का खाना खाने की इजाजत दी गई है। अधिकारी ने कहा कि सोमवार को उन्होंने जेल अधीक्षक के कार्यालय में भोजन लिया। तब से हालांकि उन्हें कैदियों के भोजनालय से ही खाना दिया गया है। उन्हें एक बिस्तर, एक गद्दा और अन्य चीजें मुहैया कराई गई है। उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा रहा है क्योंकि उनकी उम्र 72 वर्ष है। आसाराम को अन्य कैदियों के साथ धार्मिक प्रर्थना करने की इजाजत दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications