बेटे राहुल के बाद अब मां सोनिया को न्यायालय से सम्मन

न्यूयार्क। एक सिख संगठन की शिकायत पर अमेरिका की एक संघीय अदालत ने 1984 के सिख विरोधी दंगों में कथित तौर पर शामिल पार्टी नेताओं का बचाव करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ सम्मन जारी किया है। अमेरिका स्थित मानवाधिकार संगठन, सिख फॉर जस्टिस और नवंबर 1984 के दंगों के अन्य पीड़ितों ने मंगलवार को एक याचिका दायर कर गांधी के खिलाफ मुआवजा और दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।

सिख फॉर जस्टिस के वकील गुरपतवंत एस पन्नू के अनुसार, संघीय नियमों के तहत गांधी को सम्मन देने और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए 120 दिनों का समय है। गांधी वर्तमान समय में चिकित्सा जांच के लिए अमेरिका में मौजूद हैं। एलियन टॉर्ट क्लेम्स एक्ट (एटीसीए) और टॉर्चर विक्टिम प्रोटेक्शन एक्ट (टीवीपीए) के तहत दायर याचिका में गांधी पर 1984 की हिंसा में कथित तौर पर शामिल कमलनाथ, सज्जन कुमार, जगदीश टाइटलर और कांग्रेस के अन्य नेताओं को संरक्षण देने का आरोप है।

sonia gandhi

गांधी के खिलाफ एक 27 पृष्ठों की शिकायत में कहा गया है कि एक नवंबर और चार नवंबर 1984 के बीच सिख समुदाय के 30,000 लोगों निशाना बनाया गया। उनको यातना दी गई, दुष्कर्म किया गया और हत्याएं की गईं। अपराधियों को सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी ने संगठित और निर्देशित किया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+