सीरिया पर मिसाइल हमला, असर पड़ेगा भारत पर

दमिश्क। सीरिया में रह रहे लोगों के लिये गोला बारूद के धमाके अब आम जीवन बन चुके हैं। बढ़ते संकट के बीच दो और बैलेस्टिक मिसाइलें सीरिया पर दागी गई हैं। ऐसे हमले अगर जारी रहे तो भारत पर बुरा असर पड़ सकता है।

सीरिया के स्‍थानीय टीवी चैनल ने आज मिसाइल हमले की जानकारी दी, जिस पर रूस के रक्षा मंत्रालय ने अपनी मुहर भी लगा दी। खबर है कि 2 मिसाइलें सीरिया की तरफ दागी गई हैं। मिसाइलों के कारण गैस पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, इजराइल का दावा है कि उसने अमेरिका के साथ मिलकर भूमध्य सागर में महज एक परीक्षण किया है। यह सीरिया पर हमला नहीं है।

असल में रूस ने अमेरिका को चेतावनी दी थी कि सीरिया पर हमला हुआ तो गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं। अमेरिका का कहना है कि सीरिया ने रासायनिक हमले किये, जिसमें सरीन गैस का इस्तेमाल किया। इस रासायनिक हमले में 1,400 सीरियाई नागरिक मारे गये। हालांकि अमेरिका से खबरें आ रही हैं कि वह भी सीरिया पर अटैक करने की योजना बना रहा है।

वहीं भारत की बात करें तो सीरिया पर हमले का सीधा असर भारत में इसलिये पड़ सकता है, क्‍योंकि इससे सीरिया से पेट्रोल का आयात बंद हो सकता है। ऐसे में भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम और ज्‍यादा बढ़ जायेंगे। ऐसा होने पर पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर से ऊपर तक जा सकता है।

ईरान ने जल्‍दबाजी कहा

ईरान ने जल्‍दबाजी कहा

दमिश्क में पिछले महीने हुए रासायनिक हमले के लिए सीरिया सरकार को जिम्मेदार ठहराने से संबंधित अरब लीग के बयान को ईरान ने जल्दबाजी और राजनीति से प्रेरित बताया है।

राजनीति से प्रेरित हमले

राजनीति से प्रेरित हमले

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मर्जीह अफखाम ने ईरानियन स्टूडेट न्यूज एजेंसी से कहा, "संयुक्त राष्ट्र के जांच परिणामों की आधिकारिक घोषणा से पहले ही अरब लीग द्वारा यह रुख अख्तियार करना यह साबित करता है कि यह राजनीति से प्रेरित है और एक तरह का अनुमान है।"

अरब जगत पर हमला

अरब जगत पर हमला

सीरिया के उप विदेश मंत्री फैसल मेकदाद ने कहा है कि यदि सीरिया पर कोई सैन्य हमला किया गया तो सरकारी सैनिक मध्यपूर्व में अमेरिकी हितों को निशाना बनाएंगे। मेकदाद ने लेबनान के अल-मनार टीवी चैनल से कहा, "सीरिया के खिलाफ कोई भी हमला, अरब जगत और इस क्षेत्र पर हमला है।"

अलकायदा की मदद

अलकायदा की मदद

सीरिया के खिलाफ कोई भी हमला अलकायदा और इससे संबद्ध संगठनों की मदद करना होगा, चाहे वह जबात अल-नुसरा हो या फिर सीरिया और इराक में स्टेट ऑफ इस्लाम।

पोप ने कहा बस करो

पोप ने कहा बस करो

कैथोलिक गुरु पोप फ्रांसिस ने सीरिया में रासायनिक हथियारों के संदिग्ध प्रयोग की सूचना की निंदा की। उन्होंने युद्ध समाप्त करने का आग्रह किया। उन्‍होंने कहा "युद्ध का दोहराव न हो। युद्ध कभी नहीं होना चाहिए।" पोप ने सीरिया में रासायनिक हथियारों के संदिग्ध प्रयोग की निंदा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+