लोकायुक्त मुद्दे पर राज्यपाल मोदी के खिलाफ
अहमदाबाद। गुजरात में लोकायुक्त के मुद्दे पर राज्यपाल कमला बेनीवाल और मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच आपसी सहमति नहीं बन पा रही है, जिससे कि राज्यपाल ने यह बिल फिर से लौटा दिया है। बताया जा रहा है कि इस बिल में लोकायुक्त की नियुक्ति का अधिकार मुख्यमंत्री को दिया गया है। जिस पर राज्यपाल ने सवाल उठाये हैं। इस बिल को अप्रैल में राज्य विधानसभा द्वारा पारित किया गया था। जिसे राज्यपाल ने फिर समीक्षा के लिए राज्य सरकार के पास भेजा है।
इस संबंध में राज्य सरकार के प्रवक्ता और वित्तमंत्री नितिन पटेल ने कहा है कि गुजरात लोकायुक्त आयोग विधेयक 2013 को राज्यपाल ने अपनी मंजूरी नहीं दी है।

यह ध्यान देने योग्य है कि राज्य सरकार चाहती है कि लोकायुक्त की नियुक्ति का अधिकार मुख्यमंत्री के पास हो पर राज्यपाल ने ऐसा होने पर सवाल उठाये हैं।












Click it and Unblock the Notifications