आसाराम का स्टिंग ऑपरेशन: महिला पत्रकार से कहा, आओ मेरी गोद में सो जाओ

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। 16 साल की एक नाबालिग युवती के यौन उत्‍पीड़न मामले में फंसे आसाराम बापू पर एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसे जानने के बाद आप दांतों तले अंगुलियां दबा लेंगे। इस खुलासे के बाद ये साफ हो जायेगा कि आसाराम भक्‍तों को किस तरह गुमराह करते हैं और उनकी नियत कितनी गंदी है। न्‍यूज चैनल आजतक ने अपने एक स्टिंग ऑपरेशन में इस बात का खुलासा किया है कि आसाराम पाखंड के पर्दे में लड़कियों पर गंदी नजर रखते हैं। तो आईए आपको आजतक के उस स्‍टिंग ऑपरेशन के बारे में बता दें जिसने पाखंड के पर्दे तले आसाराम के चेहरे को बेनकाब कर दिया है।

आगे की बात करने से पहले आपको बता दें कि ये स्‍टिंग ऑपरेशन तीन साल पहले (5 जून 2010) की है और इसका जिक्र आज इसलिये करना जरूरी है कि आसाराम का चेहरा पूरी दुनिया के सामने आ सके। आसाराम के आश्रम में अवैध कामों की चर्चा होने के बाद आजतक ने एक स्टिंग ऑपरेशन करने की सोची। उसने इसकी जिम्‍मेदारी एक महिला पत्रकार को दी। महिला पत्रकार ने अपना नाम बदला (पूनम) और फिर बाबा के आश्रम में पहुंची।

पूनम जब आश्रम में पहुंची तो बापू सुबह का प्रचवन कर रहे थे। पूनम को देखते ही उन्‍होंने प्रवचन समाप्‍त कर दिया और उसे मिलने के लिये एक कमरे में बुलाया। पूनम ने बापू को बताया कि वो एक एनआरआई है और अमेरिका से एक फ्रॉड केस में भाग कर आई है। उसके बाद आसाराम ने पूनम से कहा कि तुम परेशान ना हो मेरे आश्रम में मुख्‍यमंत्री तक माथा टेकने आते हैं पुलिस तुम्‍हारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। हालांकि 10 घंटे के इस स्टिंग आश्रम में बहुत सी बातें ऐसी हैं जो आसाराम के कुकर्मों को साबित करती है मगर सबसे अहम चीज ये है कि बाबा ने उस महिला पत्रकार को अपने साथ सोने को कहा।

आसाराम ने पूनम से कहा कि आओ, मेरी गोद में सो जाओ, मैं पुलिस को देख लूंगा। इसके अलावा इस स्टिंग ऑपरेशन में आसाराम को ये भी बोलते सुना जा सकता है कि मेरे आश्रम में चंबल के लोगों को भी ठिकाना मिलता है और पुलिस उनका कुछ नहीं कर पाती। ये तो रही आसाराम के ऑपरेशन की बात मगर आईए आपको कुछ और ऐसी चीजें बताते हैं जो उनकी नियत को दिखाने के लिये काफी है।

नग्‍न अवस्‍था में आसाराम ने लाइट बंद कर दी फिर चूमने लगे

नग्‍न अवस्‍था में आसाराम ने लाइट बंद कर दी फिर चूमने लगे

16 साल की नाबालिग लड़की ने अपने लिखित एफआईआर में बताया है कि जैसे ही वो कमरे में गई आसाराम ने लाइट बंद कर दी। पीडि़ता के मुताबिक आश्रम राम नग्‍न अवस्‍था में थे। पीडि़त लड़की के अनुसार आसाराम ने कमरा बंद कर दिया और मेरे साथ छेड़खानी शुरू कर दी। मैंने चिल्लाना शुरू किया तो मेरे माता-पिता को मारने की धमकी देने लगे, और मेरा मुंह बंद कर दिया। उन्होंने मुझे चूमा, आपत्तिजनक तरीके से मुझे छुआ।

लड़कियों के शौकीन हैं आसाराम, आशीर्वाद के बहाने छूते हैं प्राइवेट पार्ट्स

लड़कियों के शौकीन हैं आसाराम, आशीर्वाद के बहाने छूते हैं प्राइवेट पार्ट्स

रायपुर की एक लड़की ने खुलासा किया है कि आसाराम हमेशा से ही कम उम्र की लड़कियों के साथ कुकर्म करते आये हैं। सीमा (बदला हुआ नाम) ने दावा किया है कि वह आसाराम के सत्‍संग में कई बार शामिल हो चुकी है। उसने बताया कि आसाराम अक्‍सर कम उम्र की लड़कियों के साथ गलत हरकतें करते हैं। उसने बताया कि वह आसाराम की वासना का शिकार होते-होते बची है। उसने बताया कि आर्शिवाद देने के बहाने आसाराम ने उसके प्राइवेट पार्ट्स को टच किया।

नाबालिग लड़की से मुख मैथुन करवाना चाहते थे आसाराम

नाबालिग लड़की से मुख मैथुन करवाना चाहते थे आसाराम

जोधपुर पुलिस का जो वर्जन सामने आ रहा है उसके हिसाब से ये साफ हो गया है कि लड़की के साथ आसाराम ने अश्‍लीलता और अभद्रता जरूर की थी लेकिन लड़की द्वारा सख्‍ती से मना किये जाने के कारण न तो वे उसके साथ मुख मैथुन की अपनी हसरत पूरी कर सके और न ही उसका शील भंग कर पाये।

चाय और शराब से नहीं चला काम तो आसूमल बन गये आसाराम

चाय और शराब से नहीं चला काम तो आसूमल बन गये आसाराम

आसाराम बापू के अतीत की तलाश में वीजापुर की तंग गलियों में लोगों से पूछताछ की गई तो कुछ और तथ्‍य सामने आये। बात 1958-59 की है लेकिन मजिस्ट्रेट दफ्तर के बाहर एक चाय की दुकान आज भी है। आसुमल को जानने वालों का कहना है कि कभी इसी दुकान पर आसुमल बैठा करता था। ये दुकान आसुमल के रिश्तेदार सेवक राम की थी। लोगों का कहना है कि आसूमल ने लंबे समय तक चाय की दुकान चलाई। वो उसी वक्‍त से लंबी दाढ़ी रखने लगे थे।

बलात्‍कार के घिनौने आरोप के बाद कहां के राम आसाराम!

बलात्‍कार के घिनौने आरोप के बाद कहां के राम आसाराम!

कुकर्मों के कीर्तनों, पाखंड के प्रवचनों, इश्‍वर और आस्‍था के नाम पर धर्म का चोला ओढ़ कर क्‍या संत कहलाने का दावा कर सकते हैं आसाराम? आध्‍यात्‍म का पितांबर ओढ़ कर मुक्ति की पाठ के आड़ में नाबालिग से बलात्‍कार का आरोप लगने के बाद क्‍या संत कहलाने के हक रख सकते हैं आसाराम? ना जानें कितने कलंकों की कालिख और कीचड़ उछला है अबतक आसाराम पर तो फिर काहे का संत और कहां के राम!

क्या है 72 साल के आसाराम बापू की जवानी का राज?

क्या है 72 साल के आसाराम बापू की जवानी का राज?

कुछ और लड़कियों ने कहा है कि आसाराम लड़कियों को आशिर्वाद देने के बहाने उनके प्राईवेट पार्टस को हाथ लगाते हैं। तो वही इन आरोपों का खंडन करते हुए 72 साल के आसाराम ने कहा था कि वह बूढ़े हो चुके हैं और उनके अंदर यौन क्षमता ही नहीं है तो भला वह ऐसा कोई काम कर सकते हैं। लेकिन उनकी पोटेन्सी रिपोर्ट ने उनको पूरी तरह से झूठा साबित कर दिया। पुलिस की रिपोर्ट कहती है कि आसाराम की पूरी तरह से अभी भी वयस्क और शारीरिक रूप से सक्षम है। उनकी पोटेन्सी रिपोर्ट में शुक्राणुओं की पॉवर और संख्या उतनी ही है जितनी कि एक 25-30 साल के जवां मर्द की होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+