जनता को गुमराह कर सत्ता पाना चाहती है भाजपा: शीला दीक्षित
नई दिल्ली। आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत की उम्मीद जताते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा है कि आज भाजपा के पास कोई चुनावी एजेंडा नहीं हैं, वह जनता को गुमराह कर सत्ता पाना चाहती है। सच तो यह है कि भाजपा एक 'बिखरा हुआ कुनबा' है। जिसके पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है।
शीला ने पिछले 15 सालों में राज्य में कांग्रेस द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की और बताया कि हमारी सरकार रोटी, कपड़ा और मकान जैसी जनता की मूलभूत आवश्कताओं के लिए खड़ी होती है और हमने 'सेवा भाव' के साथ काम किया है। यह ध्यान देने योग्य है इस साल के अंत में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं, जिन्हें 2014 के लोकसभा चुनावों का सेमीफाइनल माना जा रहा है। जिसमें प्रमुख दोनों ही पार्टियां पूरा जोर लगा रही हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दिल्ली में कांग्रेस की स्थिति काफी मजबूत है, अत: भाजपा के लिए जीत हासिल करना मुश्किल होगा। वहीं कुछ विश्लेषकों का यह भी मानना है कि प्याज की बढ़ती कीमतें और बढ़ती महंगाई भाजपा के लिए लाभदायक साबित हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications