परवेज मुशर्रफ के खिलाफ हत्या के नए आरोप

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को हत्या के नए मामले दर्ज किए हैं। इस्लामाबाद की लाल मस्जिद पर सैन्य कार्रवाई के दौरान छात्रों की हत्या का आरोप मुशर्रफ पर लगाया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पुलिस ने कहा कि संघर्ष में करीब 100 लोगों की मौत हुई थी। इनमें से अधिकांश धार्मिक छात्र और सुरक्षाकर्मी थे।

कार्रवाई के दौरान मस्जिद का उप प्रमुख अब्दुल रशीद गाजी, उसकी मां और भतीजा भी मारे गए थे। मृत गाजी के बेटे हारून रशीद ने मुशर्रफ के खिलाफ हत्या का मामला दायर करने के लिए इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में अपील की थी। मुशर्रफ उस समय देश के राष्ट्रपति थे।

Pervez Musharraf

पुलिस ने पहले मामला दर्ज करने से इस आधार पर मना कर दिया था कि वह अपनी कानूनी शाखा से परामर्श के बाद ही कोई फैसला लेगी। वकीलों का कहना है कि पुलिस अब मुशर्रफ के खिलाफ औपचारिक रूप से कार्रवाई आगे बढ़ाएगी। मुशर्रफ, पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या सहित अन्य आरोपों का पहले से ही सामना कर रहे हैं।

मुशर्रफ ने 2008 में राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था और चार वर्ष के निर्वासन के बाद इस वर्ष मार्च में पाकिस्तान लौटे हैं। वह इस समय इस्लामाबाद में अपने घर में नजरबंद हैं। पूर्व राष्ट्रपति पर वयोवृद्ध कबायली नेता नवाब अकबर अली बुगती की हत्या का भी आरोप है, जो 2006 में बलूचिस्तान में एक सैन्य अभियान में मारे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+