आसाराम की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित के पिता ने अनशन तोड़ा
शाहजहांपुर। आखिरकार लंबी आंख-मिचौली के बाद बलात्कार के आऱोपी आसाराम बापू की इंदौर से गिरफ्तारी हो गयी है जिसके बाद उन्हें आज सुबह जोधपुर लाया जायेगा, रात 1 बजे इंदौर के आश्रम से उनकी गिरफ्तारी हुई है उसके बाद पूरी रात उनको एयरपोर्ट में रखा गया।
आसाराम की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित के पिता ने अपना अनिश्चितकालीन अनशन तोड़ दिया जो कि वह शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट परिसर में कर रहे थे।
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस के मुताबिक आसाराम बापू पर एक नाबालिग लड़की ने यौन हमले का मामला दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की ने बताया है कि आसाराम बापू और उनके चेलों ने मिलकर उसके साथ राजस्थान के आश्रम में यौन-शौषण किया है।
मामले के तूल पकड़ते ही आसाराम और उनके बेटों ने नाबालिग को ही गलत ठहरा दिया। आसाराम के बेटे ने तो नाबालिग को ही पागल और मानसिक रूप से अस्थिर बताया है। आसाराम की गिरफ्तारी में देरी होने के चलते ही पीड़ित के पिता ने न्याय पाने के लिए सरकार और पुलिस से गुहार लगायी है। और इसलिए वह आमरण अनशन पर बैठ गये थे।













Click it and Unblock the Notifications