Beauty Tips: हफ्ते में एक दिन रहें मेकअप से दूर
लंदन| अधिकतर महिलाएं मेकअप के बिना घर से बाहर जाने के बारे में सोच भी नहीं सकतीं। लेकिन एक त्वचा विशेषज्ञ ने सलाह दी है कि हफ्ते में एक दिन मेकअप न करने से त्वचा और अच्छी और जीवंत हो सकती है। बॉयो2यू ऑर्गेनिक सीबकथॉर्न स्किनकेयर की संस्थापक रीता स्ट्रेजिंस्का का कहना है कि त्वचा की सुरक्षा और त्वचा को जीवंत रखने के लिए महिलाओं को हफ्ते में एक दिन कम से कम 24 घंटे के लिए अपनी त्वचा को मेकअप से दूर रखना चाहिए।

रीता ने कहा, "इस तरह से हफ्ते में एक बार त्वचा को खुली हवा मिलती है। त्वचा की अच्छी देखभाल से त्वचा बेहतर होती है जिससे महिलाओं का आत्मविश्वास वास्तव में बढ़ता है।"
उनकी इस सलाह के पीछे कुछ मुख्य कारण है :
साफ रंग : मेकअप से दाग-धब्बे और मुहांसों को दूर करने में मदद नहीं मिलती है। इससे त्वचा में जलन भी पैदा हो सकती है और एलर्जी से त्वचा लाल हो सकती है।
रसायनों से मुक्ति : अधिकतर सौंदर्य प्रसाधनों में हानिकारक रसायन होते हैं इसलिए हफ्ते में एक दिन त्वचा को इन रसायनों मुक्त रखना समझदारी है।
समय की बचत : एक महिला हर दिन सुबह मेकअप करने में औसतन 20 मिनट का समय लगाती है। एक दिन मेकअप न करने से आपके उतने समय की बचत होती है और आप चाहें तो इस समय का उपयोग सोने में या नाश्ता करने में कर सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications