विभाजन से नाखुश जगनमोहन रेड्डी की भूख हड़ताल का 7वां दिन, हालत बिगड़ी

कडप्पा से सांसद जगन को निजाम्स इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया लेकिन आंध्र प्रदेश के विभाजन पर भूख हड़ताल कर रहे जगन ने अनशन वापस लेने से इंकार कर दिया। आय से अधिक संपत्ति मामले में न्यायिक हिरासत का सामना कर रहे जगन को कड़ी सुरक्षा के बीच उस्मानिया जनरल हॉस्पिटल से निम्स में स्थांतरित किया गया।
जगन को आपातकालीन कक्ष में भर्ती कराया गया है और यहां आठ चिकित्सकों की टीम उनकी सेहत पर नजर रख रही है। शरीर में ग्लूकोज का स्तर और रक्तचाप लगातार कम हो रहा है और पेशाब में केटोन के तत्व ज्यादा हो गए हैं तथा चिकित्सकों ने उन्हें नसों के जरिए तरल पदार्थ लेने की सलाह दी है। चिकित्सकों ने अनशन जारी रखने पर हालत और बिगड़ने की चेतावनी दी है।
जगन की पत्नी और मां ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत में ज्ञापन देकर उनमें से किसी एक को जगन के साथ रहने देने की इजाजत मांगी है। इस अपील पर शनिवार को सुनवाई होगी। जगन 2012 के मई महीने से जेल में बंद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications