आसाराम के समर्थकों का मीडिया कर्मियों पर जानलेवा हमला
जोधपुर। यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे आसाराम के समर्थकों ने आज जोधपुर आश्रम के सामने मीडिया कर्मियों पर जानलेवा हमला किया। मीडियाकर्मी वहां से जुड़े लोगों से आसाराम की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी लेने के लिए आये थे लेकिन वहां मौजूद आसाराम के समर्थकों ने मीडिया कर्मियों से मारपीट की, उनके कैमरे तोड़ डाले और माईक छीन लिया।
आपको बता दें कि जोधपुर पुलिस द्वारा सरेंडर करने के लिए आसाराम को 30 अगस्त तक का वक्त दिया गया था लेकिन उन्होने और समय मांगा था, जिसे पुलिस ने नामंजूर कर दिया। इसके अलावा आसाराम ने अग्रिम जमानत लेने के लिए गुजरात हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने उनकी अर्जी को ठुकरा दिया और फटकार लगाई की वह कोर्ट का कीमती वक्त बर्बाद कर रहे हैं।

वहीं आज पुलिस आसाराम को गिरफ्तार कर सकती है। जिससे बचने के लिए वह शहर शहर भाग रहे हैं। इस दौरान वह जोधपुर से इंदौर, इंदौर से सूरत, सूरत से भोपाल और भोपाल से फिर इंदौर की गये। हालांकि इस बीच खबर आ रही है कि वह अपने इंदौर आश्रम में नहीं हैं, पुलिस आज उन्हें हर हाल में गिरफ्तार करना चाह रही है।
इस संबंध मे आसाराम ने कहा था कि उनके समर्थक निराश न हो। इसके बाद आज मीडियाकर्मियों पर जानलेवा हमला हो गया, इससे जाहिर हो गया है कि आसाराम अपने समर्थकों के सहारे पुलिस पर दबाव बना रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications